NEET पेपर लीक में MLA बेदी राम का नाम आया सामने, कांग्रेस ने किया चौंकाने वाला दावा

NEET Pepar Leak MLA Bedi Ram: NEET पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम का नाम सामने आया है।

कांग्रेस द्वारा इस मामले में सोशल साइट एक्स पर मैसेज शेयर करते हुए दावा किया गया है कि विधायक बेटी राम नीट पेपर लीक मामले के सरगना हैं। कांग्रेस के इस दावे से हड़कंप मचा हुआ है।

neet-pepar-leak-vidhayak-bedi-ram-op-rajbhars-mlas-name-surfaced-in-neet-paper-leak

वहीं विधायक विधि राम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक बेदी राम से कुछ युवक पैसे मांग रहे हैं। (हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

ट्वीट में कांग्रेस द्वारा दावा किया गया है कि एनडीए विधायक बेदी राम का कहना है कि मैं देश में कोई भी पेपर लीक करवा सकता हूं। आईए जानते हैं कांग्रेस ने क्या किया है ट्वीट...

"नरेंद्र मोदी की पार्टी का सहयोगी विधायक NEET पेपर लीक का सरगना है। यूपी के इस विधायक का नाम बेदी राम है। इसका धंधा है- देशभर में पेपर लीक करवाना और उससे पैसे बनाना।

बेदी राम BJP का चहेता और उनका बेहद करीबी है। NDA विधायक बेदी राम का साफ कहना है कि मैं देश में कोई भी पेपर लीक करवा सकता हूं। बेदी राम पहले भी पेपर लीक के मामले में जेल जा चुका है।

सवाल है 👇

बेदी राम पेपर लीक करवाता है, ये सबको पता है। इसके बाद भी इसे NDA में क्यों रखा गया?
यूपी के लोग बताते हैं कि बेदी राम खुले तौर पर नरेंद्र मोदी और CM योगी का नाम लेकर रौब झाड़ता है और कहता है- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पेपर लीक होगा, इसे कोई नहीं रोक सकता।
आखिर नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का पेपर लीक सरगना को समर्थन क्यों है?

साफ है: पेपर लीक जहां - BJP का कनेक्शन वहां"

खबर अपडेट की जा रही है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+