नवरात्रि के पहले दिन मरी माता के दर्शन करने पहुंची प्रियंका गांधी, बांधी मन्नत की चुन्नी
लखनऊ, 7 सितंबर। प्रियंका गांधी वाड्रा ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी राजीनितिक व्यस्तता के बीच लखनऊ के प्रसिद्ध मां दुर्गा के मंदिर में दर्शन करने पहुंची। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ही फोटो शेयर करते हुए ये जानकारी दी है।

बता दें देवी दुर्गा के नौ अवतारों को समर्पित नौ दिवसीय उत्सव, नवरात्रि 2021, 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। प्रियंका ने मंदिर में लोगों के साथ बातचीत करते हुए अपनी कुछ रंगीन तस्वीरें साझा कीं।
प्रियंका द्वारा शेयर की गई फोटो लखनऊ के मारी माता मंदिर की है जहां वो मन्नत की चुन्नी और पवित्र घंटियां बांधती नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में उन्हें माता की लाल रंग की चुन्नियों के बीच एक महिला के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। प्रियंका उस महिला से अपने माथे पर टीका भी लगवाती दिखाई दे रही हैं।
Recommended Video
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर करते हुए लिखा जय माता दी। बता दें गांधी परिवार की बेटी की शादी क्रिश्चियन वाड्रा परिवार में हुई है। ये पहला मौका नहीं है जब प्रियंका मंदिर में नजर आ रही हैं इसके पहले भी वो कई मौकों पर मंदिर में मत्था टेकती नजर आ चुकी हैं।
प्रियंका गांधी द्वारा इस फोटो को शेयर करने के मात्र आधे घंटे के अंदर इस फोटो को 5,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। मंदिर में प्रियंका को देखकर यूजर्स बहुत खुश हुए और उन्होंने शुभ त्योहार की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications