इलाहाबाद: शहर दक्षिणी से पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने खिलाया कमल

इलाहाबाद दक्षिण सीट से नंद गोपाल को जब भाजपा ने टिकट दिया था। तब कई नेताओं ने इनको टिकट देने का विरोध किया था। लेकिन उन्होंने जीत दर्ज कर अपने आप को साबित कर दिया है।

इलाहाबाद। इलाहाबाद शहर दक्षिणी सीट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री नंद गोपाल ने कमल खिला दिया है। नंदी ने लगभग 28 हजार वोटो के भारी अंतर से सपा विधायक परवेज अहमद को पटखनी दी। शुरुआत में परवेज लीड बनाये हुये थे। लेकिन नंदी के लिये व्यापारी मतदाताओं का इलाका बहार लेकर आया और नंदी बढ़त बनाते चले गये।

इलाहाबाद: शहर दक्षिणी से पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने खिलाया कमल

कितने वोट मिले
भाजपा से नंद गोपाल गुप्ता को 92263 वोट, परवेज अहमद सपा को 64228 व बसपा प्रत्याशी माशूक खान को 12046 वोट से संतोष करना पड़ा ।

नंदी का नाम काम कर गया
नंद गोपाल को टिकट दिये जाने के साथ ही जमकर बवाल होने लगा था। स्थानीय नेतृत्व ने विरोध किया था, साथ ही कई बड़े नेताओं ने भाजपा छोड़ दी थी। यहां तक की नंदी के भाई ने भी नंदी का साथ छोड़कर बसपा ज्वॉइन कर ली। लेकिन नंदी की पत्नी व मेयर अभिलाषा के सहारे इस बड़े नाम ने जीत हासिल की।

आंकड़ों के जादूगर
मालूम हो कि इस सीट पर सपा से हाजी परवेज अहमद विधायक है जिन्हें हराकर नंदी ने जीत हासिल की । यह क्षेत्र बाह्म्ण, मुस्लिम और बनिया बिरादरी से भरा हुआ है। यहां ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या करीब 10 हजार, परिसीमन के बाद करीब 80 हजार मुस्लिम, 70 हजार बनिया मतदाता हैं। इसके साथ लगभग 60 हजार दलित ,20-25 हजार खत्री और इतने ही कायस्थ, 20 हजार यादव, सात हजार बंगाली मतदाता हैं। इन सबके बीच मेयर अभिलाषा की जमीनी लोकप्रियता ने बड़ा असर दिखाया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+