फुर्सतगंज हुआ तपेश्वर धाम, यूपी में बदले 8 रेलवे स्टेशनों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
UP Railway Stations Name change: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रेलवे स्टेशनों के नामों में बदलाव किया गया है। इस बार लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। जिसकी मंजूरी सक्षम प्राधिकारी ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 8 स्टेशनों के नाम परिवर्तन के लिए दी है।
स्टेशनों को नई पहचान धार्मिक और महापुरुषों के नाम पर दी गई है। ऐसे में अब फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर धाम किया गया है।

बदल गए रेलवे स्टेशन में जायस स्टेशन, अकबरगंज स्टेशन, फुरसतगंज रेलवे स्टेशन, वारिसगंज हाल्ट स्टेशन, निहालगढ़ स्टेशन, बनी रेलवे स्टेशन, मिसरौली स्टेशन और कासिमपुर हॉल्ट स्टेशन के नाम शामिल हैं।
जानिए किस स्टेशन का क्या है नया नाम?
ऐसे में अब फुर्सतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तपेश्वर धाम कर दिया गया है। वारिसगंज हाल्ट स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तान रखा गया है। वहीं अकबरगंज स्टेशन का नाम मां अहोरवा भवानी धाम किया गया है।
जबकि निहालगढ़ स्टेशन का नाम महाराजा बिजली पासी, बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस स्टेशन, मिश्रौली स्टेशन का नाम मां कालिकन धाम, जायस स्टेशन का नाम गुरु गोरखनाथ धाम और कासिमपुर हाल्ट स्टेशन का नाम जायस सिटी रखा गया है।
कई स्टेशनों के बदल चुके हैं नाम
मालूम हो कि इससे पहले भी नाम बदले गए थे। साल 2023 में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का प्रतापगढ़, अंतू और बिशनाथगंज का नाम बदला गया था। प्रतापगढ़ का नाम मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन और अंतू का नाम बदलकर मां चंद्रिका देवी धाम अंतू किया गया था। जबकि बिशनाथगंज का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिशनाथगंज किया गया।
इसके अलावा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगनालक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट, मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications