थर्ड डिग्री LIVE: यूपी में बर्बर पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, देखें वायरल VIDEO

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में योगी की पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तीन युवकों पर की गई बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमे दो सिपाहियों ने एक-एक करके युवकों को खम्बा पकड़वाकर जमकर पिटाई की गई। वीडियो में युवक चिल्लाते हुए ना मारने की गुहार लगा रहे हैं। सिपाहियों की पहचान सतीश त्यागी व अरुण के रूप में हुई है जो इस समय बसेड़ा चौकी पर तैनात है। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Muzaffarnagar UP Police uses Third Degree on Three Person

इस पूरे मामले के बारे में जानकरी देते हुए एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बताया कि अभी-अभी मीडिया के माध्यम से हमारी भी जानकारी में आया हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मी एक-एक कर के तीन व्यक्तियों को खम्भे से बांधकर उसकी पट्टे से पिटाई कर रहे हैं, जो की निंदनीय है। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही सम्बंधित थाना क्षेत्र अधिकारी को सम्बंधित चौकी पर भेजा गया है। जैसी रिपोर्ट मिलती है उसी अनुसार इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला छपार थाना क्षेत्र की बसेड़ा चौकी का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+