VIDEO: क्लास में पढ़ रहे थे छात्र कि अचानक निकल आया 15 फीट का अजगर, फिर...


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक स्कूल में बच्चों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक अजगर निकल आया। यह अजगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौली स्थित किसान कन्या जूनियर हाईस्कूल में में निकला था। 15 फीट के इस विशालकाय अजगर को देखकर स्कूल में मौजूद बच्चे डर कर भागने लगे और पूरे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Muzaffarnagar seeing Python in school student got afraid
Muzaffarnagar seeing Python in school student got afraid

स्कूल प्रशासन द्वारा अजगर मिलने की सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई लेकिन विशालकाय अजगर का नाम सुनकर पुलिस वालों की भी घिग्घी बंध गई। किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह अजगर का सामना कर उसे पकड़ सके। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची डायल 100 की गाड़ी ने गाँव में साँप पकड़ने के लिए मशहूर छात्र तालिब को अजगर पकड़ने के लिये बुलवाया गया। तालिब ने हिम्मत दिखाते हुए घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद अन्य छात्रों की मदद से इस विशालकाय 15 फ़ीट के अजगर को पकड़कर बोरे में बंद किया। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने विशालकाय अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+