UP News: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की हुई मौत
Muzaffarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। कार और ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा हाईवे पर हुआ। मुजफ्फरनगर जिले में हाईवे पर 22-पहिया ट्रक के नीचे एक कार कुचला गया था।
सभी मृतक दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान शिवम, पारश, कुणाल, धीरज, विशाल और उनके एक दोस्त के रूप में हुई है। ट्रक के नीचे फंसी कार को पुलिस और बचावकर्मियों ने बाहर निकाला।

सर्कल अधिकारी विनय गौतम ने कहा है कि, ''आज थाना छपार पुलिस को सूचना मिली कि शाहपुर एनएच 58 पर एक सड़क दुर्घटना हो गई है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी छपार तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि एक सियाज कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। उसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक में टक्कर हुई और कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।"












Click it and Unblock the Notifications