VIDEO: इनाम ने प्रीति से प्रेम का किया बेरहम अंत, लव मैरिज के बाद बीवी-बच्चे को मार डाला
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में परिवार के कल्त का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने पहले अपनी मोहब्बत यानी पत्नी का कत्ल किया और उसके बाद अपनी 2 माह की मासूम बच्ची का भी गाला घोट कर दोनों के शवों को जंगल में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस को बीती 3 फ़रवरी को महिला का शव ईदगाह से बरामद हुआ था जिसकी पहचान में पुलिस जुटी हुई थी। पुलिस को मौके से मासूम बच्ची के कपड़े तो बरामद हुए थे लेकिन उसका शव मौके से बरामद नहीं हुआ था। पुलिस ने आज मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक महिला के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।

मृतका की हुई थी लव मैरिज
दरअसल मामला फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इसमें एक व्यक्ति ने पहले लव मैरिज की और उसके कुछ सालों के बाद अपनी मोहब्बत से पीछा छुड़ाने का खूनी षड्यंत्र रचा जिसमें कातिल पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी और 2 माह की मासूम बेटी के कत्ल की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बीती 3 फरवरी को ईदगाह से एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। वहीं मौके से एक बच्ची के कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए थे। पुलिस के लिए महिला की हत्या की ये वारदात एक पहेली बनी हुई थी क्योंकि पुलिस काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने हत्या के मामले में जब गहनता से छानबीन की तो पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे और पुलिस ने इनाम नाम के एक शख्स को मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन से हिरासत में लेकर जब गहनता से पूछताछ की तो ईनाम ने महिला के शव के फोटो से इसकी पहचान प्रीति उर्फ़ कविता के रूप में करते हुए इस हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया।

पति ने कुबूल किया जुर्म
महिला के शव का यह मामला दोहरे हत्याकांड का निकला जिसमें इनाम ने अपनी पत्नी प्रीति उर्फ कविता की हत्या करने का जुर्म तो कबूला ही साथ ही साथ दो माह की अपनी मासूम बेटी की भी हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। पुलिस पूछताछ में ईनाम ने पूरा घटनाक्रम जब विस्तार से बताया तो ये किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं था। आरोपी ईनाम की मुलाकात लगभग 2 वर्ष पूर्व दिल्ली के उत्तम नगर में रहने के दौरान एक क्लब में डांस करने वाली महिला प्रीति उर्फ कविता से हुई और दोनों की मुलाकात प्यार में परवान चढ़ गई यह दोनों को भी पता नहीं चला और इनाम ने प्रीति उर्फ़ कविता से अपने परिवार के विरुद्ध जाकर लव मैरिज कर लिया था। शादी के कुछ ही साल बाद दिसंबर 2017 को घर में एक बेटी पैदा हुई जिसका नाम दोनों ने आयशा रखा पर इस दुनिया में आई मासूम आयशा को कहां इस बात की जानकारी थी कि उसकी जिंदगी कुछ ही माह की है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि इन दोनों पति-पत्नी के बीच काफी समय से लड़ाई झगड़े होते रहते थे यही नहीं आरोपी इनाम ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीति उर्फ़ कविता ईनाम के शराब पीने का भी विरोध करती थी इन सब बातों से इनाम तंग आ चुका था और अपनी पत्नी प्रीति उर्फ़ कविता जिससे वह कभी बेपनाह मोहब्बत करता था अब वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था।

दोस्त के साथ मिलकर बनाई कत्ल की योजना
इसके लिए इनाम ने अपने एक दोस्त रियाज से मिलकर अपनी पत्नी और बेटी को मारने की योजना बनाई। ईनाम योजनाबद्ध तरीके से अपनी पत्नी और बेटी को दिल्ली से ट्रेन के जरिए 31 जनवरी को मुजफ्फरनगर स्थित मंसूरपुर अपने गांव जाने के लिए अपने दोस्त के साथ निकला योजना के तहत दोनों की हत्या ट्रेन से फेंक कर करने की थी मगर ट्रेन के डब्बे में अत्याधिक यात्रियों के भीड़ होने की वजह से योजना में दोनों कामयाब नहीं हो सके और जिसके बाद मंसूरपुर के निकट नरा - जड़ौदा रेलवे स्टेशन पर प्रीति उर्फ़ कविता और 2 माह की बच्ची को लेकर ट्रेन से उतर गए और पैदल मार्ग से अपने गांव की ओर मंसूरपुर चल दिए। रास्ते में जाते समय ईदगाह को देख कर इनाम ने अपनी पत्नी प्रीति से कहा कि यहां से अल्लाह से दुआ मांग कर ही गांव जाते हैं। जिसके बाद ईदगाह पर पत्नी प्रीति अपनी बच्ची और दोस्त रियाज को छोड़कर इनाम नजदीक के एक शराब के ठेके से शराब लेने चला गया , शराब लाने के बाद दोनों दोस्तों ने वहीं बैठ कर शराब पी और जिसके बाद इनाम ने अपने दोस्त रियाज के साथ मिलकर पत्नी प्रीति के सिर में डंडे से वार किया और बाद में दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। प्रीति की हत्या के बाद 2 माह की मासूम बेटी को भी इन दोनों ने गाला घोटकर मौत के घाट उतार दिया , हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद इनाम अपनी बुआ के घर चला गया और रियाल वापस दिल्ली लौट गया। हत्या के 3 दिन बाद पुलिस ने ईदगाह से प्रीति का शव अज्ञात महिला के शव के रूप में बरामद किया था और वहीं मौका-ए-वारदात से आयशा के कपड़े तो बरामद किए गए थे मगर उसका शव बरामद नहीं हुआ था जिससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद 2 माह की उस मासूम बच्ची के शव को जानवर नोंच-नोंचकर खा गए हो बहरहाल अब इस पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी इनाम और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications