मिसाल: आरएसएस कार्यकर्ताओं के जुलूस पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल

मेरठ में रविवार को हिंदू-मुस्लिम एकता का एक नजारा दिखा। आरएसएस कार्यकर्ताओं के जुलूस पर मुस्लिमों ने फूल बरसाए और उनका स्वागत किया।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को आरएसएस कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला। मेरठ के रजबन इलाके में आरएसएस द्वारा निकाले गए रोड शो के दौरान मुस्लिमों ने संघ कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

हिंदू-मुस्लिम एकता का नजारा दिखा

हिंदू-मुस्लिम एकता का नजारा दिखा

आरएसएस के पथ संचलन का अभी तक हिंदू समाज के लोग ही स्वागत करते नजर आते थे। इस बार रजबन क्षेत्र में पहली बार मुस्लिम समाज के लोगों ने पथ संचलन का फूलों से स्वागत किया। हिन्दू मुस्लिम एकता की यह मिसाल साबित हुई है । अमूमन इस क्षेत्र के प्रति लोगों की धारणा है कि मेरठ में साम्प्रदायिक तनाव की खबरें ज्यादा इसी क्षेत्र से आती हैं। लेकिन रविवार को यह बदला हुआ नजारा एक मिसाल पेश कर रहा है ।

क्षेत्र में इस घटना की हुई चर्चा

क्षेत्र में इस घटना की हुई चर्चा

क्षेत्र में यह बात चर्चा का विषय बनी रही। आरएसएस कार्यकर्ताओं के पथ संचलन का रजबन के आलावा कई स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। फुटबाल मैदान में बौद्धिक के दौरान रिटायर्ड प्रोफेसर विनोद अग्रवाल ने बौद्धिक ज्ञान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने जातपात भूलकर एक होने का संदेश दिया। इस दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के लिए काम करने का संकल्प लिया।

दूसरी तरफ विहिप ने अलापा राम मंदिर का राग

दूसरी तरफ विहिप ने अलापा राम मंदिर का राग

सूबे में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राम मंदिर बनाने का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में मेरठ विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा एक रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चम्पत राय का कहना है कि जैसा संकल्प कार्यक्रम आज मेरठ में हुआ है ऐसे ही संकल्प कार्यक्रम अगले पन्द्रह दिनों तक पांच हजार स्थानों पर किये जायेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि क़ानूनी प्रकिया का पालन करते हुए हम हिन्दू स्वाभिमान की रक्षा करना चाहते है। उन्होंने लोगो को राममंदिर बनाने के लिए प्रेरित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+