देवा शरीफ में मुसलमानों ने खेली होली, VIDEO जारी कर बोले- 'नफरत फैलाने वालों पहचानो कौन हिंदू कौन है मुसलमान'
Muslims celebrated Holi in Deva Sharif: होली ऐसा त्याेहार है जब लोग हाथ नहीं बल्कि सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस बार होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ा, जिसकी वजह से माहौल खराब होने का खौफ उत्तर प्रदेश ही नहीं देश भर में कई राज्यों में था।
होली पर कई शहर पुलिस छावनियों में तब्दील हो गए और कुछ जगहों पर पुलिस ने तुलगतियां फरमान तक जारी कर दिया। इतना ही नहीं मस्जिदों पर होली का रंग ना पड़ जाए इसलिए यूपी के कई शहरों में मज्जिदों को कवर तक कर दिया गया और जुमे की नमाज का समय तक बदल दिया गयाा। ताकि रमजान के पाक महीने के जुमे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर गलती से रंग ना पड़ जाए।

वहीं उत्तर प्रदेश के देवा शरीफ के मुसलमानों ने वो कर दिखाया जिसको देख हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां पर देवा शरीफ में मज्जिद के सामने मुसलमानों और हिंदुओं संग जमकर होली मनाई। मुसलमान समाज के लोग होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं।
देवा शरीफ में मुसलमानों ने मस्जिद में मनाई होली
सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते ही वायरल हो गया। अमरेंद्र बाहबली नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर यिका है। जिसके कैप्शन में लिखा "यूपी में होली और नमाज को लेकर बहस चल रही वहीं देवा शरीफ में मुसलमानों ने मस्जिद में मनाई होली। हिंदू मुस्लिम एकता का वीडियो आया सामने। होली पर जहर उगलने वाले मुस्लिमों पर लानत हैं।
बेखौफ होकर मुसलमानों ने खेली होली, शेयर किया वीडियो
वीडियो में एक मौलाना सबको "हैप्पी होली बोल रहे हैं। उन्होंने कहा होली पर हम सभी को एक अच्छा सा मैसेज देना चाहते हैं। हम सब यहां देवा शरीफ पर मौजूद हैं और यहां पर हमारे साथ मौजूद हैं बरेली शरीफ से अहमदत उल्ला वासी साहब और बिहार शरीफ से मजहर भाई....
जरा पहचाने कि कौन हिंदू है और कौन मुसलमान
वहीं वीडियो में होली के रंग लगाए अहमदत उल्ला वासी कहा "हमारा धर्म कहता है मोहब्बत करो, सिर्फ मोहब्बत करो। नफरत फैलाने वाले लोग यहांं आकर जरा पहचाने कि कौन हिंदू है और कौन मुसलमान है। बस एक टोपी का फर्क है। यहां सारे मजहब के लोग हैं आइए पहचानिए कौन हिंदू है और कौन मुसलमान है।"
यूपी में होली और नमाज को लेकर बहस चल रही वहीं देवा शरीफ में मुसलमानों ने मस्जिद में मनाई होली
हिंदू मुस्लिम एकता का वीडियो आया सामने
होली पर जहर उगलने वाले मुस्लिमों पर लानत हे pic.twitter.com/PLpzF7Olqp
— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) March 14, 2025
मुसलमानों को होली खेलता देख क्या बोले लोग?
इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये यह मुस्लिम हो ही नहीं सकते! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "मैंने आज दो होलियां देखीं।। एक सोशल मीडिया पर बटे हुए लोग, खींची हुई तलवारें।। एक वास्तविक दुनिया में, उसी राह से नमाज अदा करने जा रहा मुसलमान, उसी राह पर होली खेल रहे हिंदू, ना कोई डरा हुआ। ना कोई किसी को डरा रहा। एक ने लिखा "हिंदू मुस्लिम एकता के लिए मंदिर में ईद मनाएं..."












Click it and Unblock the Notifications