होली पर ऐश्‍वर्या राय की गोद में सिर रखकर रोमांटिक नजर आए अभिषेक बच्‍चन! PHOTO हुई वायरल

Aishwarya rai abhishek bachchan holi pic: होली का जश्‍न देश भर में आज धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड में कुछ एक्‍टर के परिवार ऐसे हैं जो होली पर हर साल शानदार पार्टी करते हैं जिसमें फिल्‍मी जगत के एक्‍टर-एक्‍ट्रेस जुटते हैं। पहले बॉलीवुड के बिग बी भी होली के मौके पर शानदार पार्टियां करते थे लेकिन पिछले कुछ साल से उन पर ब्रेक लग गया है। अब बच्‍चन परिवार आपस में मिलजुल कर ही होली का त्‍योहार मनाता है।

ऐश्‍वर्या और अभिषेक के संबंधों में आई दूरियों की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की अपनी बेटी आराध्या के साथ होली मनाते हुए एक तस्‍वीर वायरल हुई है। इस फोटो में ऐश्‍यर्वा राय पर अभिषेक बच्‍चन प्‍यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

Aishwarya rai abhishek bachchan holi pic

बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और अभिषेक बच्‍चन की जोड़ी एक है। जब दोनेां के बीच तलाक होने की अटकलें लगनी शुरू हुई है तब से फैंस की निगाहें इसी कपल पर और उनके बयानों पर रहती हैं।इसकी वजह है कि फैंस उन्‍हें अलग होते नहीं देखना चाहते हैं।

Aishwarya rai abhishek bachchan holi pic

होली पर सोशल मीडिया पर जो तस्‍वीर सामने आई है उसमें होली के दिन गार्डन में ऐश्‍यवर्या राय की गोद में अभिषेक बच्‍चन सिर रखे काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी बेटी आराध्‍या बच्‍चन अपने पापा मंमी को टुकटुकी लगाए देखती नजर आ रही है।

किसने शेयर की ऐश्‍वर्या और अभिषेक की ये फोटो?

इस फोटो को देखकर फैंस खुश रहे हैं हालांकि अभिषेक और ऐश्वर्या की ये होली पर रोमांस से भरी फोटो इस बार की नहीं है। ये पुरानी फोटो है जिसे एक बार अभिषेक बच्‍चन ने सालों पहले होली पर ये तस्‍वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों के बीच भरपूर प्‍यार नजर आ रहा है।

अभिषेक और ऐश्‍वर्या की प्‍यारी फोटो देख फैंस हुए खुश

इस पुरानी तस्‍वीर में होली पर जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या ने मैचिंग सफ़ेद कुर्ता पहना हुआ है, और आराध्या ने ग्रे प्रिंटेड टी-शर्ट पहनी हुई है, जो सभी होली के रंगों से सराबोर है। होली के दौरान इस दिल को छू लेने वाली तस्वीर के फिर से सामने आने से कई प्रशंसकों का दिन खुशनुमा हो गया है, जो उन्हें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच गहरे स्नेह और यादगार पलों की याद दिलाता है।

अभिषेक संग ऐश्‍वर्या आखिरी बार कहां आईं थी नजर?

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन हाल ही में फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर के बेटे की शादी में साथ नजर आए थे जिसे देखकर फैंस खुश हो गए थे। जिससे उनके बीच का मज़बूत रिश्ता सामने आया।

होली पर रिलीज हुई अभिषेक की "बी हैप्पी"

बता दें इस साल की होली अभिषेक बच्चन के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनकी फ़िल्म "बी हैप्पी" त्यौहार के दिन एक ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+