दूल्हे को नहीं मिली सऊदी अरब से छुट्टी, तो काजी ने यूं कराया यूपी में निकाह

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक मुस्लिम के निकाह से जुड़ा रोचक मामला सामने आया है। यहां करनैलगंज निवासी रमजान पुत्र लियाकत सऊदी अरब में नौकरी करता है। मंगलवार को परिजनों ने उसका निकाह तय किया, लेकिन मालिक ने उसे छुट्टी नहीं दी।। इस पर वह घर नहीं आ सका तो काजी ने उसका निकाह वीडियो कॉलिंग के जरिए कराया। यह यूपी में मुसलमानों के बीच संभवत पहला वाकया है, जब तलाक के बजाए कोई निकाह फोन के जरिए हुआ है।

रमजान को नहीं मिली छुट्टी

रमजान को नहीं मिली छुट्टी

युवक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे रमजान का निकाह हमने गोंडा के राधाकुंड निवासी अलीम की पुत्री अकबरी के साथ तय किया। लेकिन उसे अरब से छुट्टी न मिलने पर सब परिवारीजन परेशान हो गए। इसके बाद तोड़ निकाला कि हम तय समय पर बारात लेकर गोंडा के एक मैरिज हॉल में पहुंचें।

फिर कराई ​वीडियो कॉल

फिर कराई ​वीडियो कॉल

कुछ लोगों ने कहा कि आजकल कबूलनामा वीडियो कॉलिंग के जरिए भी किया जा सकता है। इसके बाद दूल्हे को वीडियो कॉलिंग कराई गई और काजी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए निकाह पढ़ाया।

दुल्हन संग ली दूल्हे के मां-बाप ने विदा

दुल्हन संग ली दूल्हे के मां-बाप ने विदा

विवाह सम्पन्न होने के बाद मंगलवार देर शाम लड़के के परिजन दुल्हन को विदा कराकर ले गए। इस निकाह की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। लोग फेसबुक पर इसे शेयर भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: विधवा का गांव के दूसरे युवक से हुआ अफेयर तो आशिक ने गला दबाकर मारा, पहाड़ी पर फेंक दी लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+