विधवा का गांव के दूसरे युवक से हुआ अफेयर तो आशिक ने गला दबाकर मारा, पहाड़ी पर फेंक दी लाश
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में बरकछा पहाड़ी पर एक महिला का शव मिलने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एएसी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि मृतका विधवा थी। उसकी हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई है।महिला का अन्य लोगों से अफेयर होने के कारण उसका प्रेमी उसे घुमाने के लिए पहाड़ी पर ले गया। वहां पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

चावल बेचने के लिए घर से निकली थी महिला
पड़री थाना क्षेत्र के दतरिया गांव निवासी 40 वर्षीय गामा देवी विधवा थी। वह 22 अक्तूबर को झिंगुरा स्टेशन से ट्रेन से चावल बेचने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वापस घर नहीं आई। परिजन खोजबीन में जुटे थे कि 25 अक्तूबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शिनाख्त की। मृतका का मायका चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव में था। मृतका के भाई ने दतरिया गांव निवासी गिरजाशंकर यादव के खिलाफ हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई।
गिरफ्तारी के बाद पता चला हत्या का कारण
देहात कोतवाल साजिद सिद्दीकी, निरीक्षक विरेंद्र कुमार यादव व सुधीर कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्णा राय, जयराम राय के साथ बरौधा चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि फरार गिरजाशंकर यादव बरौधा कचार के पास खड़ा है। पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरजाशंकर ने पूछताछ में बताया कि उसका गामा देवी से अवैध संबंध था। मृतका का अन्य लोगों से भी सबंध हो गया था। इसलिए उसे बरकछा पहाड़ी पर बुलाकर साड़ी से उसका गला दबाकर मार दिया और शव को पत्थर से ढ़क दिया। पुलिस ने मृतका का झोला और बोरा भी बरामद किया। एएसपी ने पुलिस अधीक्षक की ओर से हत्यारोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार के इनाम की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications