भाभी के साथ नाजायज रिश्ते की अफवाह फैला रहा था दोस्त इसलिए मार डाला

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दोस्त की भाभी से नाजायज संबंधों की अफवाह फैलाने से आक्रोशित दोस्त ने साजिश के तहत ईंट से सिर कूचकर अपने दोस्त की हत्या की थी। हत्या करने से पहले अपने दोस्त को जमकर शराब पिलाई। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुआ आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है।

Murder of the young man in Mirzapur

ये था मामला
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के कछवां-बरैनी मार्ग पर शराब के ठेके पर एक साथ शराब पीने के बाद हुए विवाद के बाद क्षमा उपाध्याय ने अपने मित्र रमेश सिंह की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। मृतक के भाई राजेश ने थाने में क्षमा उपाध्याय के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।

Murder of the young man in Mirzapur

बस स्टैंड के पास से किया गिरफ्तार
मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गुरुवार की रात क्रिश्चियन तिराहा के पास से हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से खून लगा ईंट और कपड़ा बरामद कर लिया। सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपित से पूछताछ किया गया है। उसने बताया कि रमेश गांव में अफवाह फैला रहा था कि मेरी भाभी से मेरा अवैध संबंध है। गांव-गांव में घुमकर ऐसी बात करता था। इसी प्रतिशोध में रमेश की हत्या करने की साजिश रची। बुधवार की रात उसे फोन कर बुलाया। सवा 10 बजे तक अत्यधिक शराब पिलाई। शराब पीने के बाद जब रमेश बेहोश होने लगा तो ईंट से चेहरे और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप पर टूटी सीएम आदित्यनाथ की चुप्पी, कहा- अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा

ये भी पढ़ें- मेरठ: गन्ने के खेत में युवती का न्यूड वीडियो बनाकर किया वायरल

ये भी पढ़ें- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लिया इंजेक्शन तो छोड़कर भागा प्रेमी, लड़की की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+