उन्नाव गैंगरेप पर टूटी सीएम आदित्यनाथ की चुप्पी, कहा- अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थित उन्नाव गैंगरेप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से बांगरमऊ के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में लिए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुप्पी टूटी है। आज पत्रकारों से सीएम ने कहा कि अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। सेंगर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने उन्नाव गैंगरेप केस में हिरासत में ले लिया है। पिछले कई दिनों से लगातार उनकी गिरफ्तारी को लेकर यूपी सरकार पर दबाव था, लेकिन आखिरकार जब यह मामला सीबीआई के पास पहुंचा तो सीबीआई ने सेंगर को हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने सेंगर के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए हैं और उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकार लगाई थी कि आखिर क्यों अभी तक आरोपी विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने राज्य सरकार से एक घंटे के भीतर जवाब मांगा था। कोर्ट में दायर अपनी रिपोर्ट में योगी सरकार ने कहा था कि हमारे पास इस मामले में विधायक के खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं है।
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कई दिनों से यह मामला यूपी सरकार के पास था, लेकिन आरोपी विधायक सेंगर की गिरफ्तारी तो दूर उनसे पूछताछ तक नहीं की गई थी। जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था और सीबीआई ने महज कुछ घंटों में ही सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद योगी सरकार पर यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिरकार क्यों सेंगर को इस मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात 12 बजे कैंडल मार्च निकाला। मार्च रात 11.45 बजे के आसपास शुरू हुआ। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ इंडिया गेट पर मार्च में हिस्सा लेने पहुंचे। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा भी थे। इस दौरान मार्च में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबीं आजाद, अंबिका सोनी, अजय माकन समेत कई दिग्गज नेता सड़कों पर दिखे।राहुल गांधी ने कहा कि, हम चाहते है कि सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कदम उठाए। यह एक राष्ट्रव्यापी मुद्दा है, ना कि राजनीतिक मुद्दा। आप देख सकते हैं कि सभी पार्टियों के इस मार्च शामिल होने आए हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications