यूपी: शरीर में जगह-जगह चुभाई कील, फिर फोड़ दी दोनों आंखें
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दरिंदों ने एक युवक को अमानवीय रूप से यातनाएं दी और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस की मानें तो मृतक की पहचान लालगंज अझारा के रितेश मिश्रा उर्फ सज्जन के रूप मे हुई है।

घटना प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा इलाके की है। शनिवार शाम को बाग एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मानें तो शव के साथ हुई बेरहमी को देखकर वह भी भौचक रह गई। मृतक रितेश के शरीर में जगह-जगह किले चुभाई गई थी और उसकी आंख किसी धारदार हथियार से फोड़ दी गई थी। पीछे के हिस्से में पीठ और गुप्तांग में कई जगह कील भी चुभाई गई थी। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी गहरी दुश्मनी के कारण रितेश की इतनी बेरहमी से हत्या की गई है। फिलहाल परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, लेकिन अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
शुक्रवार की शाम से था गायब
परिजनों ने बताया कि रितेश (26) शुक्रवार की शाम को घर से निकला था। लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। खोजबीन के बाद भी रितेश का कोई पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह थाने में रितेश के गायब होने की सूचना दे दी गई थी और शाम को उसकी लाश दूसरे गांव कि आंवले की बाग में मिली। जहां हत्यारों ने बड़ी बेरहमी के साथ रितेश की हत्या कर दी थी। सीओ लालगंज ओपी दुबे ने बताया कि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। संभावना है की हत्या की गुत्थी मोबाइल के कॉल से जरूर जुड़ी होगी। कॉल डिटेल आने के बाद आगे की जांच सही दिशा में बढ़ सकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications