VIDEO: मेरठ में किराएदारों के बीच अवैध रिश्ते का उठा शक तो बहा दिया खून
काफी समय से एक साथ रहते हुए दोनों परिवारों के रिश्ते काफी करीबी हो गए थे। इसी बीच आरोपी ताराचंद को अपने दोस्त रतनलाल और पत्नी पर अवैध संबंधों का शक हुआ, जिसको लेकर दोनों परिवारों में पिछले पंद्रह दिनों से विवाद चल रहा था।
मेरठ। मेरठ के टीपीनगर में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला नई बस्ती कॉलोनी में अवैध संबंधों से जुड़ा है ऐसा माना जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार है वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल, मेरठ के टीपीनगर की नई बस्ती कॉलोनी में जीवन के मकान में रतनलाल और ताराचंद नाम के दो परिवार के लोग किराए के मकान में रहते थे। काफी समय से एक साथ रहते हुए दोनों परिवारों के रिश्ते काफी करीबी हो गए थे। इसी बीच आरोपी ताराचंद को अपने दोस्त रतनलाल और पत्नी पर अवैध संबंधों का शक हुआ, जिसको लेकर दोनों परिवारों में पिछले पंद्रह दिनों से विवाद चल रहा था। बता दें कि शाम को दोनों लोगों में इसी बात को लेकर मारपीट तक हो गई। जिसमें ताराचंद ने अपने ही दोस्त रतनलाल पर चाकू से कई वार हमले कर डाले। घटना के बाद घायल रतनलाल को अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद रतनलाल की पत्नी ममता ने ताराचंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराइ है। वहीं हत्या के बाद से आरोपी ताराचंद मौके से फरार हो गया है, जिसके लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications