मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या की CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका, कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट
इलाहाबाद। पूर्वांचल के कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। बता दें कि मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने ये याचिका दाखिल की है। याचिका में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप लगाया गया है। इस याचिका पर अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी और इसी दिन सरकार को अपना जवाब भी दाखिल करना है।

जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराने वाली याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जुलाई में खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने तकनीकी आधार पर सीबीआई जांच की ये मांग ठुकराई थी। कोर्ट ने नए सिरे से परिजनों को डिवीजन बेंच में याचिका दाखिल करने की छूट दी थी। जिसके अंतर्गत ही सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर से सीबीआई जांच की मांग व मुआवजे के लिए याचिका दाखिल की गई है।
सुरक्षा की मांग को लेकर की था याचिका दाखिल
पूर्वांचल डॉन के कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी ने 16 मई को सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी। लेकिन 9 जुलाई को बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उनकी अधिवक्ता स्वाति अग्रवाल ने एकलपीठ से हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग और पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications