नोएडा में बहुमंजिला इमारत गिरी, दो की मौत, 3 रेस्क्यू
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई। जिसमें करीब 5 लोग दब गए थे। घटना के बाद तुरंत वहां पर पुलिस, एनडीआरएफ और फायर ब्रिग्रेड की टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के चलते बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 11 के एफ 62 में एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान लोगों ने वहां पर तेज आवाज सुनी। लोग जब मौके पर पहुंचे तो इमारत का हिस्सा गिरा मिला। इस दौरान तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे नोएडा के जिलाधिकारी सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने बताया कि 5 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जिसमें से दो की मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया था।
जनवरी में हुआ था बड़ा हादसा
आपको बता दें कि इस साल जनवरी में राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ था। उस दौरान भजनपुरा में स्थित कोचिंग सेंटर की इमारत गिर गई थी। जिसमें चार बच्चों और एक शिक्षक की मौत हो गई थी। इस इमारत से 13 बच्चों को रेक्स्यू किया गया था। इसके बाद नोएडा के DLF मॉल की छत गिरने का वीडियो वायरल हुआ था, हालांकि उस दौरान मॉल प्रशासन ने इस घटना से इनकार किया था। लॉकडाउन के चलते मामले में ज्यादा जानकारी भी नहीं मिल पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications