उपचुनाव में जीत के बाद मुलायम सिंह ने बांटी मिठाई, किया बड़ा ऐलान
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव यूपी उपचुनाव में सपा को मिली जीत से काफी गदगद हैं। जीत के बाद उत्साहित मुलायम सिंह यादव ने तमाम लोगों के बीच मिठाई मंगवाई। दरअसल जब मुलायम सिंह यादव को फूलपुर और गोरखपुर में पार्टी के उम्मीदवार की जीत की खबर मिली तो उन्होंने तुरंत वहां मौजूद सांसद से मिठाई मंगवाई और लोगों के बीच बंटवाई। साथ ही वहां लोगों के बीच बड़ा ऐलान कर दिया है।

80 की उम्र में करेंगे 80 सीटों पर प्रचार
2017 में सपा को मिली हार के बाद आखिरकार मुलायम सिंह एक बार फिर से आगामी चुनाव को लेकर रोमांचित हैं। उपुचुनाव में जीत के बाद मुलायम सिंह यादव ने तमाम लोगों के बीच ऐलान किया कि वह आगाली लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि पिछले वर्ष पार्टी के भीतर विवाद की वजह से मुलायम सिंह यादव ने महज 2-3 सीटों पर ही चुनाव प्रचार किया था, जिसके बाद पार्टी को चुनाव में सिर्फ 47 सीटों पर जीत मिली थी।

सपा हुई मजबूत
उपचुनाव में मिली जीत के बाद सपा के पास लोकसभा में कुल 7 सांसद हो गए हैं, जोकि 2014 में पांच थी। बसपा के साथ गठबंधन के बाद सपा को गोरखपुर और फूलपुर में जीत मिली थी। गोरखपुर में जहां प्रवीण निषाद तो फूलपुर में नागेंद्र पटेल ने भाजपा के उम्मीदवारों को हराया। दोनों ही सीटें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के इस्ताफी देने के बाद खाली हुई थी, जहां 11 मार्च को चुनाव हुआ था।

25 साल बाद गठबंधन
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा 25 साल बाद साथ आए हैं, इससे पहले आखिरी बार दोनों ही पार्टी 1993 में साथ आई थीं, जब कांशीराम ने मुलायम सिंह यादव के साथ गठबंधन किया था। उस वक्त भी भाजपा को इस गठबंधन के सामने हार का सामना करना पड़ा ता। इस जीत के बाद मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन ढाई साल के बाद मायावती ने भाजपा के साथ हाथ मिला लिया था। जिससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने मायावती के साथ लखनऊ गेस्टहाउस में अभद्रता की थी, उसके बाद से दोनों पार्टियों के बीच छत्तीस का आंकड़ा था।
इसे भी पढ़ें- अखिलेश ने बताई योगी की हार की वजह, बोले ऐसे तो हम 2019 में जीतेंगे 75 सीट
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications