'जज साहब, इतना रहम कीजिए...', फिर हाथ जोड़कर कोर्ट में क्यों गिड़गिड़ाने लगे बाहुबली मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी ने फिर से कोर्ट में जज साहब के सामने गुहार लगाई है। शुक्रवार (15 दिसंबर) को वाराणसी की एक कोर्ट ने 1997 के एक धमकी देने के मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई गई है। जिसको सुनकर वह पूरी तरह से टूट गए और जज से अपने लिए गुहार लगाने लगे।

कोर्ट में जज ने जैसे ही मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई, वैसे ही मुख्तार अंसारी ने अपने दोनों हाथ जोड़ लिए और सिर झुकाकर बैठ गए। उन्होंने कांपते हुए आवाज में जज से कहा, ''जज साहब इतना तो रहम कीजिए कि मेरी सभी सजाएं, कम से कम एक साथ चले।''

Mukhtar Ansari News

मुख्तार अंसारी की गुहार सुनकर जज का दिल पिघल गया और उन्होंने मुख्तार अंसारी की दलील को स्वीकार कर लिया और एक साथ सभी सजा चलाने का निर्देश दिया है। इस बात की पुष्टि बांदा जेल प्रशासन ने भी की है।

वाराणसी की कोर्ट मुख्तार अंसारी को धमकी देने के मामले में साढ़े 5 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना लगाया है।

मुख्तार अंसारी को लेकर एक अन्य अपडेट में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बांदा जेल के अंदर मुख्तार अंसारी की सुरक्षा कड़ी कर देगी, ताकि उन्हें कोई नुकसान न हो।

न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने अपने पिता को उत्तर प्रदेश के बाहर किसी भी जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश देने की मांग की थी। इस याचिका में हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए थे।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने आश्वासन दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो सुरक्षा में बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें (मुख्तार) कोई नुकसान न हो। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी के लिए तय की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+