मुख्तार अंसारी के हार्ट अटैक की वजह इफ्तार में की गई ये हरकत तो नहीं? 2 दिन पहले क्या हुआ कि जाना पड़ा अस्पताल
Mukhtar Ansari Death News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की अचानक हुई मौत ने सबको हैरान कर दिया है। बांदा जेल में बंद 63 वर्षीय मुख्तार अंसारी की मौत 28 मार्च की रात हार्ट अटैक की वजह से हुई। इसी बीच उनको हार्ट अटैक क्यों आया...इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मुख्तार अंसारी के हार्ट अटैक की वजह क्या हो सकती है...? इसको जानने के लिए आपको हम 2 दिन पीछे यानी 26 मार्च की एक घटना बताते हैं। 26 मार्च को भी मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां जो डॉक्टरों ने उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह बताई थी...? वो आपको भी जाननी चाहिए।

मुख्तार अंसारी ने जेल में की थी ओवरईटिंग!
असल में मुख्तार अंसारी ने जेल में ओवरईटिंग यानी ज्यादा खाना खा लिया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और वह 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती किए गए थे।
मुख्तार अंसारी की तबीयत उस दिन अचानक खराब हो गई थी। जेल में डॉक्टर के सामने भी उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। उसे उल्टी हो रही थी। स्टूल सिस्टम और पेट दर्द की भी समस्या थी। उनके नसों में बहुत दर्द हो रहा था। जिसके बाद उन्हें 26 मार्च को भी रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
इलाज के बाद डॉक्टरों ने कहा कि, मुख्तार अंसारी को ये परेशानी ज्यादा खाने (ओवरईटिंग) की वजह से हुई है। उनके कब्ज का इलाज किया गया था और फिर 14 घंटे बाद उसी दिन देर शाम उन्हें उसे वापस जेल भेज दिया गया था।

मेडिकल चेकअप में मुख्तार अंसारी के पेट का दोबार एक्सरे किया गया था। इसके अलावा ब्लड सैंपल लेकर शुगर, लिवर फंक्शन टेस्ट, इलेक्ट्रोलाइट की भी जांच कराई गई थी। रिपोर्ट र्ट नॉर्मल आने के बाद ही उसे डिस्चार्ज कर वापस बांदा जेल भेज दिया गया था।
रोजा रख रहे थे मुख्तार अंसारी!
आज तक टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों की टीम ने कहा था कि मुख्तार अंसारी के पेट में दर्द, धीमा जहर की वजह से नहीं, बल्कि ओवरईटिंग की वजह से हुई है। मुख्तार अंसारी रोजा रख रहे थे और इफ्तार के वक्त वह एक साथ ज्यादा खाना खा रहे थे।

जेल डीसी एसएन साबत ने कहा है कि मुख्तार अंसारी रोजा रखता था। 28 मार्च को रोजा रखने के बाद उसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई थी।
इसी दिन से मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी हुई थी और वह कमजोरी महसूस कर रहे थे। संभावनाएं है कि इसी वजह से मुख्तार अंसारी 28 मार्च की रात बैरेक में अचानक बेहोश हुए और हार्ट रेट पर इसका असर पड़ा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ये साफ हो जाएगा कि मुख्तार अंसारी को कार्डियक अरेस्ट क्यों आया था।

मौत से एक हफ्ते पहले मुख्तार अंसारी ने खाने में जहर मिलाकर देने का लगाया था आरोप
बता दें कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनकी एक चिट्ठी सामने आई है। ये पत्र मुख्तार अंसारी ने मौत से ठीक एक हफ्ते पहले बांदा जेल से लिखी थी।
इस पत्र में अंसारी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उन्हें खाने में जहर मिलाकर दिया जा रहा है और उन्हें मारने की साजिश की जा रही है। मुख्तार अंसारी ने यह भी आरोप लगाया था कि इससे पहले भी दो बार बांदा जेल में उन्हें जान से मारने का षडयंत्र रचा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications