कृपाशंकर सिंह के समर्थन में जौनपुर पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- बीजेपी भारी बहुमत से जीतने जा रही

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 22 मई को उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने जनसभा को संबोधित कर जौनपुर की देवतुल्य जनता-जनार्दन से भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जौनपुर में बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का चुनाव चल रहा है और अभी तक के जो रूझान सामने आए हैं, निश्चित रूप से भाजपा भारी बहुमत से जीतने जा रही है...भाजपा जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि भाजपा विश्वास, विकास, सुशासन का आधार, इसीलिए "फिर एक बार मोदी सरकार"।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता ने भ्रष्टाचारमुक्त शासन और सभी वर्गों के कल्याण का दौर देखा है। यही कारण है, कि जनता फिर एक बार देशहित में निर्णय लेकर "विकसित भारत" के संकल्प को पूरा करने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को आतुर है!

इस दौरान सीएम यादव ने जौनपुर में मंच से बोलते हुए बीजेपी के लोसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को विजयश्री के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। कहा कि जनता का अपार स्नेह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता "अबकी बार 400 पार" के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+