बहराइच के जंगल में मिली मोगली गर्ल को नाम दिया 'वन दुर्गा'
बहराइच। कतर्नियाघाट में मिली मोगली गर्ल की खबर प्रकाशित होने के बाद उसका हाल-चाल लेने पहुँचे जिलाधिकारी ने उसको नया नाम 'वन दुर्गा' देने की चर्चा की और उन्होंने कहा कि विश्व में अभी तक आठ मामले ऐसे सामने आये है और यह यूपी का पहला मामला लगता है।

मोगली गर्ल से मिलकर डीएम हुए हैरान
जिला अधिकारी अजय दीप सिंह ने कहा कि इसके हावभाव देखने से लगता है कि यह काफी समय से मानव जाति के बीच नहीं रही है। यह इंसानों की तरह हरकतें तो कर रही है लेकिन उनको डेवलप करने की आवश्यकता है।

'मोगली गर्ल - एक केस स्टडी'
उन्होंने कहा कि यह वाइल्ड लाइफ के जानकार लोगों के लिए एक बेहतर केस स्टडी है क्योंकि कैसे एक जीवन जंगल में रह कर ग्रो कर गया क्योंकि जब यह यहाँ आयी थी तो चारों हाथ और पैरों से चलती थी लेकिन इसमें सुधार हो रहा है। हम इसके लिए कोई एजेन्सी देख रहे हैं ताकि इसका बेहतर सुधार हो।

डीएम ने नाम दिया वन दुर्गा
उन्होंने आगे कहा कि बहराइच में इसकी देखरेख के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है क्योंकि इसके लिए मनोचिकित्सक की जरूरत है। श्री सिंह ने कहा कि टीवी पे पहले हम मोगली को देखते थे उसको रियल लाइफ में देखने को मिला। नाम दिए जाने के सम्बन्ध में अजय दीप सिंह ने कहा कि यह वन में मिली और नवरात्रि का आज आखरी दिन है इसलिए 'वन दुर्गा' नाम ही बेहतर होगा। जिला अधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने भी अस्पताल जाकर वन दुर्गा का हालचाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications