तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली मां और बेटे-बेटी की जान, दर्दनाक मौत
इस घटना से पीड़ित परिवार के घर कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व बाइक को कब्जे में लिया है। साथ ही पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बहराइच। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सोमवार को सड़क हादसे में बेटा-बेटी समेत मां की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मृतक महिला का पति ट्रॉमा सेंटर रेफर हुआ है। इस घटना से पीड़ित परिवार के घर कोहराम मच गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली व बाइक को कब्जे में लिया है। साथ ही पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भिनगा कोतवाली अंतर्गत उदईपुर गांव निवासी शमशेर (35) की ससुराल बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के अमवा शिवपुर गांव में है। बकरीद पर शमशेर पत्नी बेगम (32), बेटे शफीक (7) व बेटी सबीरुल (4) के साथ ससुराल गया था। सोमवार को वह परिवार समेत बाइक से अपने घर लौट रहा था, लेकिन लक्षमनपुर-भिनगा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में शमशेर बुरी तरह घायल हुआ जबकि बेगम व उसके बच्चों शफीक व सबीरुल की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल शमशेर को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है। केस दर्ज किया गया है। पड़ताल शुरू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications