मथुरा में दबिश देने गए सिपाहियों ने मां-बेटे को पीटा, वीडियो वायरल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में नगर निगमकर्मी के साथ पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है । कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद दबिश देने गयी पुलिस ने नगर निगमकर्मी और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। नगर निगमकर्मी का आरोप है कि पुलिसकर्मी स्टे ऑर्डर देखने के बाद बौखला गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

Mother son beaten by UP Police in Mathura

नगर निगमकर्मी भगवान सिंह और उसकी मां के साथ मारपीट करती पुलिस का यह वीडियो मथुरा के धौली प्याऊ इलाके की शंकर गली का है। धौली प्याऊ चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा एनबीडब्ल्यू जारी होने के मामले में भगवान सिंह के घर दबिश देने गयी। इस दौरान भगवान सिंह ने पुलिस को कोर्ट से मिले स्टे की कॉपी दिखाई।

Mother son beaten by UP Police in Mathura

इसके बाद भगवान सिंह का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनसे पैसे की मांग की जिसे न देने पर चौकी प्रभारी और सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों की इस गुंडागर्दी का वीडियो बनाया जाने लगा। पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी के बाद नगर निगम कर्मी आक्रोशित हो गए।

Mother son beaten by UP Police in Mathura

उन्होंने नगर निगम में पुलिस के खिलाफ धरना देते हुए 72 घंटे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि नगर निगम के जलकल विभाग में लिपिक के पद पर तैनात भगवान सिंह नगर निगम कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष भी हैं। इससे माना जा रहा है कि अगर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगमकर्मी हड़ताल पर जा सकते है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+