VIDEO: मां ने बेटियों को पाला ही इसलिए कि करा सके देह व्यापार!
दोनों का ये भी कहना है की उनकी मां खुद भी देह व्यापार करती है और कुछ लोगों के दबाव में वो इन्हें भी वहां ले जाना चाहती है।
मथुरा। एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की अपील कर रही है तो मथुरा में मां-बेटी के रिश्ते पर ही ऐसा प्रश्नचिह्न लग गया है कि मुहिम कहां आगे बढ़े। दरअसल खुद बेटियों ने ही अपनी मां पर ऐसे आरोप लगाए हैं जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाए। मामला मथुरा के गोवर्धन इलाके का है जहां दो बेटियों ने अपनी मां पर ये आरोप लगाया है कि वो उनसे देह व्यापार करने का दबाब बनाती रही।

देखिए VIDEO...
इस घटना ने समाज को तो शर्मिंदा किया ही है मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को भी तार-तार किया है। थाने में खड़ी ये दोनों बेटियां पुलिस से न्याय की गुहार लगाने आई हैं। दोनों का ये भी कहना है की उनकी मां खुद भी देह व्यापार करती है और अब उन्हें भी देह व्यापार में धकेलना चाहती है। पीड़िता का ये भी आरोप है की उनकी मां के साथ कुछ असमाजिक तत्व हैं जो कि उनको जान से मारना चाहते हैं।
पुलिस-प्रशासन से अपनी जान बचाने की गुहार लगाने के लिए ही ये बेटियां गोवर्धन थाने पहुंची लेकिन यहां भी इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा है। वहीं इस पर हमने आला अधिकारिओं से बात करनी चाही तो इस बारे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications