सास को रहता था बहू पर शक, तांत्रिक के कहने पर जला दिए दोनों हाथ

मथुरा। सास-बहू की तकरार के किस्से तो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। टीवी पर दिखने से ज्यादा सास-बहू की लड़ाई असल जिंदगी में ज्यादा होती है। यूपी के मथुरा में सास-बहू की लड़ाई का ऐसा किस्सा सामने आया है जो आपने अभी तक नहीं सुना होगा। यहां मांट के नगला बरी में सास को अपनी बहू पर शक करना इतना बढ़ गया कि उसने बहू की कठिन परीक्षा लेने के लिए उसके हाथों पर चूल्हे की आग रख दी। बहू की ऐसी परीक्षा लेने कि लिए एक तांत्रिक बाबा ने सास को ऐसा करने के लिए कहा था।

mother in law burnt daughter in laws hand on the advice of baba

यह पूरी घटना 19 अक्टूबर की है, इस वाक्ये के बाद पुत्रवधु के पूरे हाथ बुरी तरह से जल चुके हैं। पीड़िता का आरोप है कि हाथ जलने के बाद ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर कर दिया। वहीं ससुरालवालों के खिलाफ पीड़िता के पिता ने थाना मांट में अपनी तहरीर दी है। दरअसल बनमारी के बेटों जयवीर और यशवीर की शादी की किशन सिंह की बेटी सुमानी और पुष्पा से हुई थी। एक ही घर में दो शादी हो जाने के बाद सास को पुत्रवधु सुमानी पर किसी बात को लेकर शक रहता था। शक दूर करने के लिए सास तांत्रिक के पास गई और उसके झांसे में आ गई।

शक दूर करने के लिए तांत्रिक ने बहू के हाथ पर चूल्हे की आग रखने को कहा। तांत्रिक ने कहा था कि अगर हाथ जल गए तो शक पक्का है और नहीं जले तो कुछ नहीं है। बात मानकर सास ने बहू से हाथ पर चूल्हे की आग रख दी जिसके बाद बहू के हाथ बुरी तरह से जल गए। हाथ जलने से सास का शक सिद्ध हो गया। जिसके बाद ससुरालवालों ने बहू को घर से निकाल दिया। इस घटना के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस 6 लोगों पर उल्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस अब मुकदमा जांच कर इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- यूपी में बिक रहे आई लव यू पाकिस्तान वाले गुब्बारों का आया चीन कनेक्शन, इस तरह से चल रहा है रैकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+