UP: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर रची बेटे की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मेरठ। यूपी के मेरठ में मां-बेटे के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने अवैध संबंधों में बाधक बन रहे अपने बेटे की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। पुलिस ने मां के साथ उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

एसएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुकेश पाराशर दिल्ली रोड स्थित एक फर्म में सिगरेट सप्लायर था। 20 मई को वह अपनी साइकिल समेत संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। 21 मई को उसका शव खरखोदा थाना क्षेत्र के गाव नरहेड़ा के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल के पानी में पड़ा मिला था। ब्रहमपुरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि मुकेश पाराशर की हत्या का चौकाने वाला खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि मुकेश शराब पीकर अपनी मां के साथ मारपीट करता था और उसे अपनी मां के चरित्र पर शक भी था।
एसएसपी ने बताया कि मुकेश की मां उषा (50) के बिल्डिंग मैटीरियल ढोने वाले युवक नौशाद (25) से अवैध संबंध थे। उषा अपने प्रेमी को छोड़ना नहीं चाहती थी और मुकेश की मार-पिटाई से काफी दुखी थी। इसलिए उषा ने अपने बेटे मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना अपने प्रेमी नौशाद के साथ मिलकर बनाई। उषा और नौशाद ने जेल से छुटकर आए बिलाल नाम के अपराधी को मुकेश की हत्या के लिए 50 हजार रूपए की सुपारी दी। बता दें कि नौशाद और बिलाल ने मुकेश को जमकर शराब पिलाई। दोनों मुकेश को खरखौदा के जंगल में ले गए और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मुकेश के शव को एक टियूबवेल में डाल कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications