बच्चे को काटकर कच्चा खा रहा था युवक, पड़ गई मां की नजर
तारा ने देखा कि पास के खाली पड़े मकान में उसका बेटा नजीम मियां किसी बालक के शव को नोंच-नोच कर खा रहा है। तारा ये देखता ही बदहवास हो गई और जोर-जोर से चीखने लगी।
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी को भी सिहरा देने के लिए काफी है। एक मां ने ही देखा कि उसका बेटा नरभक्षी हो गया है और एक बच्चे को काटकर उसके शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर वो आराम से खा रहा है। मां चीखी तो कुछ और लोग भी जुट गए लेकिन जिसने ये खौफनाक नजारा देखा सुधबुध ही खो बैठा। लोगों ने इकट्ठा होकर युवक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार सुबह पीलीभीत के गांव अमरिया के नईम का छह साल का बेटा मोनिस घर के बाहर ही खेल रहा था। सुबह करीब 11 बजे वह अचानक लापता हो गया। परिजन सोचते रहे कि वह बच्चों के साथ खेलकर खुद घर आ जाएगा। दोपहर करीब 12.30 बजे मुहल्ले की ही तारा नाम की औरत ने देखा कि पास के खाली पड़े मकान में उसका बेटा नजीम मियां (30) किसी बालक के शव को नोच-नोच कर खा रहा है। तारा ये देखता ही बदहवास हो गई और जोर-जोर से चीखने लगी। तारा के चीखने पर वहां आपस-पास के काफी लोग इकट्ठा हो गए तो तारा ने बताया कि उसके बेटे ने किसी बालक की हत्या कर दी है और वो उसका मांस खा रहा है।
लोगों ने देखा कि नजीम के पास बच्चे के हाथ, पैर और सिर कटे हुए पड़े हुए थे और पास में ही एक फावड़ा और छुरा भी पड़ा हुआ था। इसी बीच किसी ने सूचना दी तो एसपी देवरंजन वर्मा व एएसपी रामसुरेश यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल छुरा और एक फावड़ा बरामद कर लिया और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। खबर आस-पास फैली तो हजारों लोग थाने के बाहर जमा हो गए और युवक को मार डालने की मांग करने लगे। पुलिस ने बताया कि युवक नृके नशे के आदी होने का शक है। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज रहे हैं। बाद में कोर्ट से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
पढ़ें- पुलिस ने किया मौत का खुलासा, इसलिए बेटे ने की मां के अकाउंटेंट की हत्या












Click it and Unblock the Notifications