Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटी को दबोचकर जंगल ले जा रहे आदमखोर से भिड़ गई मां, भागा तेंदुआ

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंर्तगत जंगल से सटे बनकटी रमपुरवा ग्राम में तड़के शौच के लिए गई एक बालिका को तेंदुए ने अपना निवाला बनाने की कोशिश की लेकिन अपनी मासूम बिटिया की जान खतरे में देख उसकी मां ने तेंदुए से भिड़कर अपनी बेटी की जान बचा ली। इस दौरान बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

शौच के लिए गई थी 12 वर्षीय बेटी

शौच के लिए गई थी 12 वर्षीय बेटी

जंगल से सटे बनकटी रमपुरवा ग्राम में मंगलवार को अरविन्द कुमार पुत्र गनेश की बहन का विवाह समारोह था जिसमें शामिल होने मऊ जनपद के हरदी थाना अंर्तगत मांदी गांव निवासी कल्पू भी परिवार समेत आया हुआ था। उसकी 12 वर्षीय बेटी खुशबू अपनी मां सिंधु के साथ भोर पांच बजे शौच के लिए खेत में गई हुई थी।

मां ने तेंदुए से किया संघर्ष

मां ने तेंदुए से किया संघर्ष

इसी दौरान जंगल से निकले एक तेंदुए ने खुशबू को अपने जबड़े में दबोच कर जंगल की ओर ले जाने की कोशिश की। अपनी मासूम बेटी को तेंदुए के जबड़े में देख उसकी मां सिंधु सहम गई लेकिन अगले की पल उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए पास में पड़े लकड़ी के टुकड़े को उठाकर तेंदुए से संघर्ष शुरू कर दिया।

गंभीर रूप से घायल हुई खुशबू

गंभीर रूप से घायल हुई खुशबू

कुछ देर तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ खुशबू को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। हलांकि इस दौरान खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायल बालिका को सुजौली पीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। वहां बालिका की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। थानाध्यक्ष सुजौली अफसर परवेज ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि वन महकमे की टीम मौके पर गई है। घटना की जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+