दरवाजे पर लटकाकर चार साल की मासूम को मां ने पीटा, देखें वीडियो
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मां अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को दरवाजे से लटका कर छड़ी से पिटाई कर रही है। परिजनों के मना करने के बाद भी घर के अंदर कमरे में बच्ची की पिटाई की गई। बता दें कि मासूम का कसूर बस इतना था कि बच्ची अपनी मां को बिना बताये खेलने के लिए चली गई थी। मां ने दरवाजे से लटका कर बच्ची की पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो मथुरा के मुखराई गांव का है। बता दें कि मुखराई गांव में 4 साल की मासूम बच्ची हर रोज सड़क पर खेलने के लिए निकल जाती थी। बीते दिन भी मां के मना करने के बाद भी बच्ची सड़क पर खेलने निकल गई थी। बस इसी बात से नाराज होकर मां ने मासूम 4 साल की बच्ची को दरवाजे से लटका कर छड़ी से पिटाई कर दी। वहां खड़े किसी पडोसी ने दरवाजे पर लटकी बच्ची की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में बच्ची की पिटाई करने वाली उसकी मां से जब पूछा कि बच्चों को दरवाजे से बांधकर क्यो पीटा तो उन्होंने बताया कि बच्ची सड़क पर खेलने भाग गई थी और गाडी के नीचे आ गई। जिसस वजह से उसकी पिटाई की। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस के अधिकारियों से बात की गई, तो कहा कि अभी मामला सामने नहीं आया। अगर संज्ञान में आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications