100 साल से अधिक उम्र के 39,000 से ज्यादा वोटर यूपी में करेंगे मतदान, जिलेवार आंकड़ा देखिए

लखनऊ, 5 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार करीब 40 हजार ऐसे वोटर भी मतदान कर सकेंगे, जिनकी उम्र 100 साल या उससे भी अधिक है और वह देश की आजादी से पहले से चुनाव प्रक्रिया को देखते आए हैं। चुनाव आयोग ने इन अति-बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं को देखते हुए कई विशेष इंतजाम किए हैं, जिसमें घर पर बैलट पेपर पहुंचाने से लेकर पोलिंग बूथ तक की व्यवस्थाएं शामिल हैं। संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सौ वर्ष से अधिक के मतदाता अलीगढ़ जिले में हैं, जबकि सुल्तानपुर में उनकी तादाद सबसे कम है। हम यहां उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पूरी जिलेवार लिस्ट भी दे रहे हैं।

यूपी में 15. 02 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर

यूपी में 15. 02 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए इस बार कुल 15. 02 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें से 39,000 से ज्यादा वोटरों की उम्र 100 वर्ष या उससे भी ज्यादा है। हालांकि, 15 करोड़ वोटरों में 100 बसंत देख चुके बुजुर्ग वोटर संख्या के लिहाज से तो प्रभावी नहीं हैं, लेकिन लोकतंत्र की खूबसूरती के लिए ऐसे मतदाता बहुत मायने रखते हैं। जिन्होंने आजादी से पहले भी मतदान प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया है और आजादी के बाद अनेकों चुनावों के गवाह बन चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने चुनाव आयोग से जो आंकड़े हासिल किए हैं, उसके मुताबिक यूपी चुनाव में इस बार कुल 39,598 मतदाता सौ वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। इनकी संख्या सबसे ज्यादा अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़ और बलिया जिलों में है।

बुजुर्ग मतदाताओं के लिए खास इंतजाम

बुजुर्ग मतदाताओं के लिए खास इंतजाम

बुजुर्ग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग इस बार कई खास इंतजाम करने जा रहा है, जिसमें उन्हें पोस्टल बैलट की सुविधा देने की व्यवस्था भी शामिल है। लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि आयोग मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपने यहां इन बुजुर्ग वोटरों को लोकल एंबेसडर के रूप में भी उतारने की सोच रहा है। उन्होंने कहा है, '80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को चुनाव आयोग उनके घरों पर पोस्टल बैलट की सेवा उपलब्ध कराएगा। लेकिन, अगर कोई वरिष्ठ नागरिक मतदाता पोलिंग बूथ पर आना चाहेंगे, तो हमारे स्टाफ उनकी हर संभव सहायता करेंगे।' आंकड़ों के मुताबिक अलीगढ़ में (1,727), प्रयागराज में (1,413),आजमगढ़ में (1,252), बलिया में (1,213), गाजीपुर में (1,135) और शाहजहांपुर में (948) वोटरों की उम्र सौ साल से अधिक है। सुल्तानपुर में 48 और मैनपुरी में सिर्फ 61 वोटर सौ वर्ष से अधिक उम्र वाले हैं।

107 साल के हैं दो बार के पूर्व विधायक भुलई भाई

107 साल के हैं दो बार के पूर्व विधायक भुलई भाई

पिछले साल की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार के पूर्व विधायक और 107 साल के वोटर श्री नारायण उर्फ भुलई भाई को सम्मानित किया था। बाद में पिछले साल अक्टूबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी खुद दिल्ली पहुंचने पर उनसे मिलने पहुंच गए थे। बीते साल 1 नवंबर को ही भुलई भाई 107 साल के हुए हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता कहा जाता है, जो पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद जैसे जनसंघ नेताओं के साथ काम कर चुके हैं। वह यूपी के नौरंगिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते थे, जो अब कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र के नाम से जानी जाती है।

यूपी में 100 साल से अधिक उम्र के वोटरों की जिलेवार लिस्ट

यूपी में 100 साल से अधिक उम्र के वोटरों की जिलेवार लिस्ट

  • सहारनपुर- 730
  • मुजफ्फरनगर- 330
  • मेरठ- 720
  • गाजियाबाद- 364
  • बुलंदशहर- 576
  • गौतम बुद्ध नगर- 324
  • बागपत- 292
  • आगरा- 633
  • मथुरा- 401
  • फिरोजाबाद- 407
  • एटा-609
  • हाथरस-293
  • बरेली- 725
  • बदायूं- 641
  • पीलीभीत- 381
  • मुरादाबाद- 469
  • रामपुर- 610
  • बिजनौर-633
  • अमरोहा- 253
  • कानपुर नगर- 570
  • कानपुर देहात- 362
  • इटावा- 233
  • फर्रुखाबाद- 232
  • कन्नौज- 595
  • औरैया- 255
  • फतेहपुर- 580
  • प्रतापगढ़- 479
  • कौशांबी- 149
  • झांसी-175
  • ललितपुर- 253
  • जालौन- 412
  • हमीरपुर- 212
  • महोबा- 101
  • बांदा- 245
  • चित्रकूट-160
  • वाराणसी-401
  • जौनपुर- 647
  • चंदौली-346
  • मिर्जापुर- 667
  • सोनभद्र- 617
  • भदोही- 321
  • मऊ- 485
  • गोरखपुर- 648
  • महाराजगंज- 359
  • देवरिया- 855
  • कुशीनगर- 811
  • बस्ती- 489
  • सिद्धार्थनगर- 417
  • संत कबीर नगर- 441
  • लखनऊ- 693
  • उन्नाव- 883
  • रायबरेली- 426
  • सीतापुर- 869
  • हरदोई- 411
  • खीरी- 781
  • गोंडा- 761
  • बहराइच- 624
  • बलरामपुर- 902
  • श्रावस्ती- 208
  • अयोध्या- 483
  • बाराबंकी- 582
  • अंबेडकर नगर- 436
  • कासगंज- 437
  • अमेठी- 422
  • हापुड़- 279
  • शामली- 163
  • संभल- 533

(तीसरी तस्वीर के अलावा बाकी सभी सांकेतिक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+