भाई से शादी की जिद लिए पुलिस के पास पहुंची 'बहन' ,बताया 6 साल में क्या किया किया

मुरादाबाद। जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में शादी की तैयारी कर रहे एक युवक को प्रेमिका के गुस्से के चलते घर से फरार होना पड़ा। छह साल तक शादी का झांसा देकर युवक प्रेमिका से संबंध बनाता रहा, लेकिन अब शादी किसी दूसरी युवती से करने जा रहा था। प्रेमिका को जब यह बात पता चली, तो वह पुलिस के साथ प्रेमी के घर आ पहुंची और शादी की जिद पर अड़ गई। बिलारी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक का अपनी मौसेरी बहन से पिछले छह सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र का मामला

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र का मामला

मामला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र का है जहां एक व्यक्ति का अपनी मौसेरी बहन से पिछले 6 लासों से प्रेम प्रसंग चल रह था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध भी बनाए। परिजनों को जब दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई, तो युवक के परिजनों ने उसकी शादी रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र में तय कर दी। रामपुर जिले में ही रहने वाली युवक की प्रेमिका को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया। परिजनों के दबाव में युवक भी शादी को तैयार हो गया और प्रेमिका को इस बात की भनक नहीं लगने दी। प्रेमिका का आरोप है कि युवक तीन दिनों पहले अचानक घर से गायब हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने उससे लड़के को वापस बुलाने की गुहार लगाई थी।

प्रेमिका से शादी ना करना पड़े इसलिए भाग गया घर से

प्रेमिका से शादी ना करना पड़े इसलिए भाग गया घर से

प्रेमिका के कहने पर ही युवक वापस घर लौट आया और परिजनों ने दोनों को कोर्ट मैरिज कराने का आश्वासन देकर प्रेमिका को घर भेज दिया था। कल दोपहर कोर्ट मैरिज के लिए प्रेमिका मुरादाबाद पहुंची, लेकिन युवक नहीं आया और न ही उसने प्रेमिका से कोई बात की। इस बात से नाराज प्रेमिका युवक के घर पहुंची, तो वहां शादी की तैयारियां चल रही थीं और लगन समारोह होने वाला था।

प्रेमिका ने बुला ली पुलिस

प्रेमिका ने बुला ली पुलिस

यह सब देख प्रेमिका ने फोन करके पुलिस बुला ली। प्रेमिका का कहना है कि युवक से उसकी शादी कराई जाए नहीं, तो वह खुदकुशी कर लेगी। जिस युवती से युवक की शादी होने वाली थी, उसके परिजन भी पूरे मामले की जानकारी होने के बाद लगन समारोह छोड़कर चले गए। परिजनों ने प्रेमिका को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ी रही।

आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश

आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश

देर रात से शुरू हुई पंचायत अभी भी जारी है। प्रेमिका और प्रेमी के परिवार आपस में रिश्तेदार हैं, लिहाजा मामले को घर में ही सुलझाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस प्रेमी के घर गई थी, लेकिन प्रेमिका की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवक जिस युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा था, उसके परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया है और पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। एसओ बिलारी राजवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- बहन को कुल्हाड़ी से काटकर भाग गया भाई, 10 दिन बाद होनी थी शादी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+