बहन को कुल्हाड़ी से काटकर भाग गया भाई, 10 दिन बाद होनी थी शादी
अमेठी। घर में जिस बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी देर रात सनकी भाई ने उसी बहन को कुल्हाड़ी से काटकर मौत दे दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद मौके से फरार हो गया। शादी के पहले हुई लड़की की हत्या की वारदात से पूरे परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। हृदय विदारक घटना की ख़बर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मामला अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अलिया का पुरवा गांव गांव का है जहां के रहने वाले बरसाती के घर में उसकी 19 वर्षीय बेटी शकुन्तला की शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी किसी बात को लेकर शकुन्तला की बहस अपने 17 वर्षीय भाई से होने लगी। भाई ने इससे नाराज़ होकर बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। देर रात हुई इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अमेठी आलोक अग्रहरि ने बताया कि आरोपी नाबालिग युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बहरहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। बता दें कि मृतका की एक मई को शादी होनी थी इस वारदात से घर मे कोहराम मचा हुआ है कि एक भाई अपनी बहन को इस तरह से मौत के घाट उतार सकता है।
ये भी पढे़ं- रायबरेली: 9 साल की बच्ची से रेप की कोशिश कर रहा था दुकानदार, ऐसे पकड़ा गया












Click it and Unblock the Notifications