मेरठ की मॉडल बोलीं, 'यौन शोषण कर अब हिंदू युवा वाहिनी के सहारे कर रहा बदनाम'

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मॉडल ने खुद को राजनीति का शिकार बताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही सुनवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दे रही है। 2016 में फेस ऑफ सिटी रह चुकी मॉडल इन दिनों एसएसपी ऑफिस के चक्कर काट रही है। वजह यह है कि हिन्दू युवा वाहिनी के कुछ लोग लड़की को बदनाम करने में लगे हुए हैं।

फेस ऑफ सिटी रह चुकी है मॉडल

फेस ऑफ सिटी रह चुकी है मॉडल

मॉडल ने आरोप लगाया कि ऊंचे रसूख और सत्त के गलियारों में धमक रखने वाला राजीव नाम का शख्स उसके साथ तीन साल तक नौकरी के नाम पर शारीरिक शोषण करता रहा और अब उसे बदनाम करने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी का सहारा ले रहा है। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री नागेन्द्र तोमर के साथ मिलकर फेसबुक पर गलत कमेंट और झूठी शिकायतें भी की हैं। इसके अलावा कॉल डिटेल निकालकर युवती के परिचितों को गुमराह किया जा रहा है। उसे गलत धंधों में लिप्त बताकर हिन्दू लड़कियों को बहकाने की शिकायत की गई है।

आत्महत्या करने की दी धमकी

आत्महत्या करने की दी धमकी

पीड़िता एसएसपी ऑफिस के एक सप्ताह से चक्कर काट रही है लेकिन सुनवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिल रहा है जिसके बाद हताश होकर अब उसने साफ कर दिया कि कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेंगी। वहीं पुलिस अधिकारी भी इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए नहीं दिख रहे हैं।

एसपी क्राइम कर रहे मामले की जांच

एसपी क्राइम कर रहे मामले की जांच

एसपी क्राइम खुद इस मामले की जांच में लगे हुए हैं लेकिन एक हफ्ते से पीड़िता को तारीख पर तारीख मिल रही है, कार्रवाई के नाम पर शून्य है। पीड़िता खुद आरोपी की तरह नजरें झुकाकर छुप रही है। हलांकि पुलिस अधिकारी भी मानते हैं कि मॉडल के साथ गलत हुआ लेकिन उसके बावजूद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+