यूपी: विवेक तिवारी हत्या मामले में भाजपा विधायक ने सीएम को कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र, जाने क्या कहा
बरेली। लखनऊ में विवेक तिवारी हत्या मामले में पुलिस और सरकार दोनों घिरते नजर आ रहे है। अब सरकार से जुड़े लोग अपनी सरकार पर निशाना साधने लगे हैं। भाजपा के बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने विवेक की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखा है। विधायक ने इसमे लखनऊ डीएम एसएसपी कलानिधि नैथानी को हटाने के साथ घटना के जिम्मेदार लोगों को हटाने की मांग की है। पप्पू भरतौल ने अपने पत्र में लिखा है कि लखनऊ की घटना बेहद निंदनीय है। पीड़ित पक्ष को एसएसपी डीएम द्वारा धमकाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पीड़ित पक्ष के साथ है। आपको बताते चलें कि बिथरी विधायक लखनऊ में डेरा डाले हुए है। विधायक ने बातचीत में यह स्वीकारा है कि उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्या हुई थी घटना
विवेक सुल्तानपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित करौंदिया इलाके के रहने वाले है। विवेक एप्पल कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। शुक्रवार की देर रात विवेक तिवारी अपनी कलीग सना खान को घर छोड़ने जा रहे थे। सना खान के अनुसार, सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास उनकी गाड़ी खड़ी थी, तभी सामने से दो पुलिसवाले आए और इन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की।' पुलिस वालों ने इन्हें रोकने की कोशिश की। उसके बाद पुलिस ने गोली मारकर विवेक की हत्या कर दी।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा
मामले के सामने आने के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। इसी बीच सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिया। इतना ही नहीं उन्होंने जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच की भी बात कही है।
पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप
विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कल्पना ने कहा कि 2 बजे मैं अपने पति का इतंजार कर रही थी, मैंने उनके मोबाइल पर लगातार कॉल किया, लेकिन रिंग जाने के बाद फोन नहीं उठा। मुझे लोहिया अस्पताल के एक कर्मचारी ने 3 बजे फोन कर बताया कि आपके पति और महिला के चोट लग गई उनका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें- यूपी: डिलीवरी ब्वॉय हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम संबंधों में दोस्तों ने की हत्या












Click it and Unblock the Notifications