यूपी: डिलीवरी ब्वॉय हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम संबंधों में दोस्तों ने की हत्या

कानपुर। कानपुर में बीते दिनों हुए डिलीवरी ब्वॉय की हत्या का खुलासा करते हुए कानपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के चक्कर में डिलीवरी ब्वॉय की हत्या उसके अपने ही दोस्तों ने किया था। हत्या की इस वारदात में टीवी कलाकार भी शामिल हैं जिसकी कार का इस्तेमाल शव को ठिकाने लगाने में किया गया।

यूपी: डिलीवरी ब्वॉय हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम संबंधों में दोस्तों ने की हत्या

बीते मंगलवार को पुलिस ने कानपुर की अर्मापुर नहर से बोरे में बंद एक लाश को बरामद किया। बोरे में मिले शव की शिनाख्त फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शन पुरवा निवासी अक्षय उर्फ निक्की की थी। अक्षय एक निजी पिज्जा कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। एसएसपी ने युवक की हत्या के खुलासे के लिए टीम का गठन किया और पुलिस की शुरुआती जांच में अक्षय के घर से लेकर अर्मापुर तक के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करवाने के साथ उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाने के बाद हत्या की गुत्थी परत दर परत खुलती चली गई।

अक्षय की हत्या की वारदात को अंजाम उसके ही दोस्त आकाश और अजीत ने अंजाम दिया था। पुलिस की माने तो अक्षय की हत्या के पीछे इलाहाबाद की रहने वाली एक लड़की से त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्धों की बात सामने आई। आठ साल पहले इलाहाबाद की रहने वाली एक लड़की से आकाश से दोस्ती हुई थी उसके बाद उस लड़की से अक्षय से संबंध बन गए। जब आकाश को जानकारी हुई की अक्षय से उसके संबंध हो गए है तो उसने उसकी हत्या करने की पूरी प्लानिंग बना डाली। वारदात वाले दिन आकाश अपनी स्कूटी से अक्षय को लेकर अपने घर पहुंचा और उसको शराब पिलाई। अक्षय जब शराब के आगोश में आकर अचेत हो गया तब आकाश और अजीत ने मिलकर उसको मौत के घाट उतार दिया। शव को छुपाने के लिए पहले आकाश ने स्कूटी का इस्तेमाल किया लेकिन शव भारी होने के चलते उन्होंने टीवी कलाकार अनुभव को बहाने से बुलाया और उसकी कार का इस्तेमाल करके अक्षय के शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सवर्ण आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, इस दिन सपाक्स करेगी अपने उम्मीदवारों की घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+