यूपी: तीन दिन से लापता थी महिला, पड़ोसी के घर में इस हालत में मिला शव
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तीन दिन से लापता महिला का शव पड़ोस में रहने वाले शख्स के घर से बरामद हुआ है। महिला की लाश घर के कमरे मे खून से लथपथ नग्न अवस्था में पड़ी मिली है। बता दें कि पड़ोसी के घर से दुर्गंध आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला दो पक्षों का होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।

तीन दिन पहले घर हो गई थी लापता
घटना थाना पुवायां के अनावा गांव का है। वसीम दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वसीम की 35 वर्षीय पत्नी प्रवीन बानो गांव में अकेली रहती थी। वह तीन दिन पहले अचानक से लापता हो गई। आसपास में रहने वाले रिश्तेदारों ने उसके लापता होने की सूचना वसीम को दी। दिल्ली से लौटने के बाद वसीम ने गांव मे रिश्तेदारों के घर अपनी पत्नी को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बता दें कि सोमवार की दोपहर को विजय सिंह के घर से कुछ लोगों को दुर्गंध आने लगी तो इसकी जानकारी वसीम को दी। दुर्गंध आने के बाद वसीम ने शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

घर से दुर्गंध आने पर हुई जानकारी
सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने दुर्गंध आने के चलते विजय सिंह के दरवाजे पर लटके ताले को तोड़ा तो घर के कमरे में परवीन बानो की खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने नग्न अवस्था में महिला की लाश को बरामद किया है। आंशका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया उसके बाद उसकी गला काटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका की तहरीर के आधार चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मृतका के पति बसीम के मुताबिक चार साल पहले उसका भतीजा विजय सिंह की बहन को भगा ले गया था। उसके बाद मेरे भतीजे के परिवार ने विजय सिंह के डर से गांव छोड़ दिया था। लेकिन विजय इसको रंजिश मानने लगा था। उसी रंजिश को मानते हुए विजय ने उसकी पत्नी की हत्या की है। ग्रामिणों के मुताबिक आरोपी विजय सिंह की पत्नी 15 दिन पहले पति छोड़कर अपने मायके चली गई थी। विजय के घर में भी कोई नहीं था। एसपी केबी सिंह ने बताया कि महिला का शव पडोसी विजय के घर से बरामद किया है। महिला की गला काटकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications