मिर्जापुर: 40 हजार कर्ज लेने वाले किसान का योगी सरकार ने 56 पैसा किया माफ

मिर्जापुर। सरकार बनने के बाद योगी सरकार ने किसानों के एक लाख रुपए तक के कर्ज को माफ करने का आदेश दिया पर आदेश का पालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। हाल ये है कि कर्जमाफी की जगह किसानों का मजाक बना दिया जा रहा है। जिन पैसो का चलन बन हो गया है उन पैसो के बराबर ऋण माफी की जा रही है। मिर्जापुर जिले के मझवां ब्लाक निवासी किसान के साथ ऐसा ही हुआ। किसान के 40 हजार के कर्ज के जगह पर मात्र 56 पैसे ऋण माफी की गई। यही नहीं किसान को सर्टिफिकेट भी दिया गया जो लोगों के बीच मजाक का विषय बन गया है।

mirzapur's farmer receives check of 56 paisa under cm yogi loan waiver scheme

40 हजार का लिया था केसीसी ऋण
रामापुर के रहने वाले शिवनाथ पटेल का कहना है कि वह इलाहाबाद ग्रामीण बैंक शाखा भैसा से चालीस हजार रुपये केसीसी ऋण लिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर मिर्जापुर में कार्यक्रम आयोजित करके किसानों में ऋण माफी का प्रमाण पत्र वितरीत किया गया था। उसमें उसको भी ऋण माफी प्रमाण पत्र मिला। पर ऋण माफी प्रमाण पत्र पर सिर्फ 56 पैसा ऋण माफ लिखा है।

मिर्जापुर: 40 हजार कर्ज लेने वाले किसान का योगी सरकार ने 56 पैसा किया माफ

अधिकारी दो माह से दौड़ा रहे है
शिवनाथ ने उसी समय अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। अधिकारी मिस प्रिंटिग बताकर चुप करा दिए थे। आश्वासन दिए थे कि उसका ऋण माफ हो जायेगा। पर दो माह बीतने के बाद भी न तो उसका ऋण माफ हुआ और न ही दूसरा संसोधित करके ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिया गया। बैंक के अधिकारी उसके नाम से बकाये की आरसी काटने की तैयारी कर रहे है। किसान ने मामले से जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बैंक अधिकारी आरसी जारी करने की दे रहे धमकी
मझवां ब्लाक के रामापुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य व किसान शिवनाथ पटेल को ऋण माफ करने का बकायदा सर्टिफिकेट जारी किया गया है। उधर कर्ज लिया ऋण जमा नहीं होने पर बैंक अधिकारी किसान को आरसी जारी करने की धमकी दे रहे है। किसान ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+