फिल्म शोले का वीरू बन चढ़ गया बिजली के खंभे पर, पत्नी की जुदाई से परेशान था पति

मिर्जापुर। पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। लड़ाई-झगड़ों के बाद पति-पत्नी एक दूसरे को मानाते भी हैं, लेकिन मिर्जापुर में नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति ने ऐसा काम किया जो काफी अनोखा है। यहां पति खुद से खफा पत्नी को मनाने के लिए टॉवर पर चढ़ गया। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी पति उसे बुलाने के लिए शोले की वीरू बनकर टॉवर पर चढ़ गया। काफी मान-मनौवल के बाद भी पति नीचे नहीं उतरा आखिरकार पत्नी को तीन घंटे बाद वापस आना ही पड़ा। पत्नी के आने पर ही पति टॉवर से उतरा।

बिजली के टावर पर चढ़ गया था पति

बिजली के टावर पर चढ़ गया था पति

मामला अदलहाट थाना क्षेत्र के पचेंगड़ा गांव का है जहां नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति टॉवर पर चढ़ गया। पचेंगड़ा गांव के वनवासी बस्ती का युवक जवाहिर उम्र 22 वर्ष पुत्र भिखई कि पत्नी कहासुनी के बाद नाराज होकर मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक गांव में स्थित हाईटेंशन बिजली के टावर के ऊपर चढ़ गया। जिससे ग्रमीणों में खलबली मच गई।

पत्नी को बुलाने के लिए जिद पर अड़ा रहा

पत्नी को बुलाने के लिए जिद पर अड़ा रहा

जानकारी होने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों के लाख समझाने-बुझाने के बाद भी युवक हाईटेंशन टॉवर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। वह लगातार पत्नी को बुलाने कि जिद्द पर अड़ा रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अदलहाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अदलहाट पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माना। पत्नी को मौके पर बुलाने कि जिद्द पर अड़ा रहा।

पत्नी के आने पर उतरा नीचे, लगाया गले

पत्नी के आने पर उतरा नीचे, लगाया गले

उप निरीक्षक ने युवक कि ससुराल फोन पर पत्नी से बात कर मौके पर पत्नी को बुलाया। टॉवर के पास जब पत्नी पहुंची तो उसे देखने के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा। पति-पत्नी ने एक दूसरे को गले लगा कर शिकवे दूर किए। वही तीन घंटे तक चले इस रियल शोले के ड्रामे के पटाक्षेप होने के बाद पुलिस ने राहत कि सांस ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+