प्रेमी ने बिना बताए ही शहर में बांट दिए प्रेमिका से शादी के कार्ड, एक लड़की के घर भी दे आया
मिर्जापुर। एक आशिक ने प्रेमिका को पाने के लिए बड़ा ही अजीब रास्ता चुना। प्रेमी ने बिना प्रेमिका के परिवार को बताए और बिना कोई शादी तय हुए ही शादी का कार्ड छपवा कर बांट दिए। मामला मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर का है। लड़की के परिवार वालों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस आशिक को पकड़ कर थाने लाई। थाने में दोनों पक्षो में बातचीत कर सुलह कराया गया। इसके बाद लड़की पक्ष शादी के लिए राजी हो गया।

प्रेमिका के घर भी भिजवा दिया कार्ड
थाना क्षेत्र के दीपनगर निवासी निवासी युवक-युवती आपस में प्रेम करते थे। युवक ने बिना युवती और उसके परिजनों की इजाजत के तीन मई को शादी का कार्ड छपवा कर इष्ट मित्रों में बांट दिए। इतना ही नहीं प्रेमी ने लड़की के पिताजी की दुकान पर भी कार्ड भिजवा दिया। अपनी लड़की की शादी का कार्ड देखकर परिजन आक्रोशित हो गए। आक्रोशित परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। जिसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
तीन मई को तय हुई शादी की डेट
पुलिस दोनों पक्षो को मंगलवार को थाने में लेकर आई। थाने में काफी देर तक पंचायत चलने के बाद दोनों पक्षो में सुलह समझौता हो गया। लड़की पक्ष वाले शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद तीन मई के लिए शादी का तरीख तय की गई।












Click it and Unblock the Notifications