दुल्हन से तिगुनी उम्र का दूल्हा देख चीखी लड़की, आई पुलिस, दूल्हा गया जेल

बरेली। यूपी के बरेली जिले में एक लड़की की शादी उसकी उम्र से तीन गुने उम्र वाले आदमी के साथ तय हो गई थी। पहले तो लड़की को पता ही नहीं चला। लेकिन जब बारात में उसने उसे देखा तो घर पर हंगामा काट दिया। मामला इतना आगे बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में भी ले लिया।

minor girl forced by his family to get marry with 35 year old man

ताज़ा मामला शीशगढ़ कस्बे के भमसेन मोहल्ले का है। जहां 12 साल की बच्ची का विवाह 35 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्ति से तय कर दिया गया। पर बच्ची ने शादी का विरोध किया और यह कह कर इनकार कर दिया कि वह अपनी उम्र से बड़े लड़के से शादी नही करेगी। लडकी बालिग भी नहीं थी।

कस्बे के मोहल्ला भमसेन की किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हरिद्वारी लाल उसकी माता सुनीता को बंगाल से लाए थे। पिता की एक साल पहले मौंत हो चुकी है। अब वह अपनी मां और दादा दीनदयाल के साथ रहती है। उसके दादा ने उसका रिश्ता उससे बिना पूछे थाना शाही के गांव अमोर निवासी छोटे लाल के बेटे 35 वर्षीय नन्हें के साथ तय कर दिया। जब इसका उसे पता चला तो उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा पी ली, लेकिन घर वालों ने आननफानन उल्टी करवा दी और वह बच गई।

गुरुवार को कुछ लोग बारात लेकर उसके घर पहुंच गए। लेकिन इसी दौरान दुल्हन ने यह कहकर विरोध शुरू कर दिया कि वह अपनी उम्र से बड़े लड़के से शादी नहीं करेगी। परिवार का बढ़ता दवाब देख बच्ची चारपाई के नीचे घुस गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मामला समझकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाकर दूल्हे नन्हे को हिरासत में ले लिया।

वहीं शादी के लिए पहुंचे लड़के का कहना है कि वह लड़की के घर बारात लेकर नहीं आया था बल्कि रिश्ता तय करने आया था। शादी तीन साल बाद होनी थी। एसओ रकम पाल सिंह के अनुसार दूल्हे का धारा 151 के तहत कार्यवाही की जा रही है। लड़की वालो को हिदायत दी गई है कि बालिग होने पर लड़की की शादी करे। सीओ बहेड़ी अशोक कुमार ने बताया कि दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया है और सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े- फर्जी मुकदमों से तंग आकर गरीब परिवार ने मांगी इच्छामृत्यु

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+