फर्जी मुकदमों से तंग आकर गरीब परिवार ने मांगी इच्छामृत्यु
कन्नौज। कन्नौज सदर कोतवाली में एक ऐसा ममला सामने आया है जिसने एक परिवार को दर-दर ठोकर खाने पर मजबूर कर दिया है। फर्जी मुकदमों से परेशान होकर एक गरीब परिवार ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर इच्छा मृत्यु की मांग की। इस मामले में सबसे बड़ी बात यह थी कि इस परिवार में एक 80 साल की वृद्ध महिला के ऊपर भी मुकदमा दर्ज है, जो इन्साफ मांगने अपने परिवार साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। पीड़ित परिवार में सिर्फ एक नाबालिग बच्चे को छोड़कर सभी के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज है। जिसको पीड़ित परिवार ने फर्जी बताते हुए इन्साफ की मांग की है।

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला मिश्र के रहने बाले राजेश मिश्रा अपने भाई, भतीजे व पुत्र और 80 बर्ष की माँ सिद्धेश्वरी के साथ रहता है। इसके पड़ोस में रहने वाला दबंग रामजी संखबार कन्नौज के एक बड़े वकील का मुंशी है। उसने पीड़ित से रंजिश के चलते पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे के जाल में फांसा दिया। परिवार में नाबालिग बच्चे को छोड़कर सभी के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज कराएं हैं।

पीड़ित परिवार कोर्ट की तारीक जमानत व वारन्ट में अपनी मेहनत की सारी कमाई को खर्च कर चुका है। पूरा परिवार भुखमरी की भयंकर परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसी से परेशान होकर गरीब परिवार ने जिलाधिकारी रबीन्द्र कुमार के कार्यालय में जाकर धरने पर बैठकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। पीड़ित की माँग है की अब हम मुकदमों का खर्च नहीं उठा पा रहे इसलिए मेरे परिवार को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाएं।
वहीं जब जिलाधिकारी रबीन्द्र कुमार को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पीड़ित परिवार को ऑफिस में बुलाकर उनकी समस्या सुनी और प्रशासन को मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आदेश दिया है। फिलहाल जिलाधिकारी ने पीड़ित परिबार को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया है, और मामले को एसपी तक पहुंचा दिया गया।
ये भी पढ़े- नौकरी में प्रमोशन देने के बहाने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश, चेयरमैन भी लपेटे में












Click it and Unblock the Notifications