नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म तो आरोपी बाप बनने से मुकर गया

परिजन किशोरी पर बरस पड़े तो किशोरी ने पड़ोसी युवक की करतूत बताते हुए शादी करने का फैसला सुना दिया। इसके बाद पड़ोसी युवक अपने वादे से मुकर गया तो बखेड़ा खड़ा हो गया।

इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां के सैनी इलाके की एक नाबालिग रेप पीड़िता ने 7 महीने के मृत बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद पीड़ित किशोरी आरोपी संग शादी करने की जिद पर अड़ गई तो परिजनों ने शव घर के बाहर रख हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो मामले ने बड़ा रुख अख्तियार कर लिया। घंटों बाद जब पुलिस पहुंची तो पंचायत शुरू हुई। आरोपी युवक को सोचने के लिए शाम तक का वक्त दिया गया है जबकि किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Minor Girl delivered child, accused denied

क्या है मामला?

सैनी इलाके की रागनी (काल्पनिक नाम) के पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की संग रेप किया था। हंगामा शुरू हुआ तो आरोपी युवक ने किशोरी से शादी का वादा कर मामला थाने पर जाने से बचा लिया। किशोरी का आरोप है की इसके बाद वो हमेशा शारीरिक संबंध बनता था लेकिन जब किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया तो मामला बिगड़ गया।

परिजन किशोरी पर बरस पड़े तो किशोरी ने पड़ोसी युवक की करतूत बताते हुए शादी करने का फैसला सुना दिया। इसके बाद पड़ोसी युवक अपने वादे से मुकर गया तो बखेड़ा खड़ा हो गया। परिजनों ने मृत बच्चे का शव घर के बाहर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के लिए पंचायत हुई। जिसमें युवक को शादी करने के लिए 2 दिन का समय दिया गया है।

क्या कह रही है पुलिस?

मामले में चौकी प्रभारी अजुहा विनोद मिश्र ने बताया कि पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं है लेकिन पिता ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों में पंचायत हुई है। सहमति नहीं बनी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पहले कभी शिकायत नहीं आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+