मौसम विभाग ने यूपी के 20 जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने यूपी के 20 जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

लखनऊ, 11 अगस्त: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिली है और बारिश की वजह से मौसम भी सुहाना हो गया है। हालांकि, प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। तो वहीं, अब मौसम विभाग ने अगले पांच दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। वहीं, राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। इस दौरान 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी के अधिकांश स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई। कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ीं जबकि पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर भारी बारिश भी रिकार्ड की गई।

20 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

20 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

आज यानी बुधवार को मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के करीब 20 जिलों में भारी बारिश के आसार जताए हैं साथ इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इनमें गोरखपुर, वाराणसी, संतकबीरनगर, बहराइच, लखनऊ, अयोध्या, मऊ, बलिया, गोंडा, बस्ती, सीतापुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, कानपुर नगर, नोएडा, पीलीभीत, बरेली, मेरठ, हाथरस, झांसी जिले हैं। क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि 14 अगस्त तक पूर्वी यूपी में ऐसा ही मौसम रहने के असार हैं। इस दौरान 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

खीरी में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश

खीरी में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश

इस दरम्यान खीरी के धौरहरा में सबसे अधिक 16 सेंटी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हमीरपुर के मौधा में 12, बांदा, आगरा के खैरागढ़ में 11-11, महोबा, गोण्डा के कर्नलगंज में नौ-नौ, बस्ती,रायबरेली, एटा, कासगंज में आठ-आठ, मुरादाबाद, कांठ, कानपुर नगर, प्रतापगढ़ के लालगंज, गाजीपुर में सात-सात सेण्टीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस बदली बारिश की वजह से प्रदेश के अनेक मण्डलों में दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी जो कि सामान्य से कम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+