बेखौफ बदमाशों ने यूपी के बहराइच में युवक को मारी गोली, मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है और वो लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती देते नजर आ रहे है। इसकी एक बानगी उस वक्त देखने को मिली जब असलहे से लैस बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने शहर के अति सुरक्षित माने जाने वाले व्यस्तम छावनी चौराहे पर खड़े युवक को पीछे से गोली मार दी।

बेखौफ बदमाशों ने यूपी के बहराइच में युवक को मारी गोली, मौत

गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सको ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आलाधिकारी जल्द ही मामले के खुलासे की बात कह रहे है ।

बुधवार रात की घटना

दरगाह थाने की छोटी तकिया निवासी 30 वर्षीय जाकिर खान पुत्र ताहिर बुधवार (19 जुलाई ) की रात में लगभग 10.45 बजे कोई सामान लेने छावनी चौराहे आया हुआ था। वह चौराहे के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पीछे से पहुंचे। बाइक सवार एक हमलावर ने जाकिर को पीछे से गोली मार दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। जिसके चलते हमलावर फरार हो गए।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल को आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहा चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलने पर पोलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने घटना स्थल व जिला अस्पताल पहुंच परिजनों ने जानकारी ली उन्होंने बताया कि तहकीकात की जा रही है।

परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+