VIDEO: 7 साल के बेटे ने बताया, क्यों मम्मी ने उतार दिया पापा को मौत के घाट ?

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अवैध संबंधों के चलते संगीन वारदात का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के टीपीनगर थाना क्षेत्र की शिवपुरम कालोनी में अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने एक खौफनाक साजिश रच डाली और प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने कुकर्म को छिपाने के लिए महिला और उसके प्रेमी ने मृतक के शव को बोरे में भरकर कूड़े के ढे़र में फेंक दिया।

meerut wife killed his Husband with help of her Lover

हत्या की वारदात का खुलासा मृतक के सात वर्षीय बेटे दुष्यंत ने किया। मृतक के बेटे ने पूरी वारदात छिप कर देख ली थी और आरोपियों के दोनों के मौका-ए-वारदात से चले जाने के बाद मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी दी। मोहल्ले में ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक बाबूराम के परिजनों को हत्या की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दबिश देकर हत्या आरोपी पत्नी दीपा को उसके प्रेमी सहित गिरफ्तार कर लिया।

meerut wife killed his Husband with help of her Lover

दरअसल , मेरठ के मवाना निवासी मृतक 31वर्षीय बाबूराम शादी के बाद शिवपुरम में किराए के मकान में परिवार सहित रहता था। मृतक बाबू राम स्क्रैप का व्यापारी था। उसकी पत्नी दीपा का मोहल्ले में रहने वाले शिवम से पिछले डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बाबू राम के घर से चले जाने के बाद शिवम अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होती थी। कल रात बाबूराम ने दीपा को शिवम से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इस बीच दीपा ने शिवम को फोन करके घर बुला लिया। जिसके बाद दीपा और शिवम ने बाबूराम की जमकर पिटाई की। कपड़े धोने वाली थपकी से बाबूराम के चेहरे पर कई वार किए। जब वह बेहोश हो गया तब केबिल से उसका गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। आज दोपहर प्रेमी-प्रेमिका ने बाबूराम के शव को बोरे में बंद करके उस कमरे में फेंक दिया, जहां पर कबाड़ भरा था।

बिस्तर पर सो रहा मृतक का सात वर्षीय पुत्र दुष्यंत इस हत्याकांड का गवाह बना। सुबह होते ही उसने शिवपुरम में रहने वाले नाना-नानी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने घर पहुंचकर बाबूराम के शव को कमरे से बरामद कर लिया | उसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया | शव मिलते ही स्थानीय लोगो का गुस्सा दोनों आरोपियों पर फूट पड़ा । भीड़ ने हत्यारोपी प्रेमी युगल से हाथापाई कर दी। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+