मेरठ: सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
चुनाव से चंद घंटों पहले एक पक्ष द्वारा लोगों को शराब बांटी जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आ गए और उन्होंने जमकर एक दूसरे के साथ मारपीट की।
मेरठ। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के आपस में एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। बताया ये जा रहा है कि ये वीडियो मेरठ के लावड़ क्षेत्र का है और जो लोग मारपीट कर रहे हैं वो सपा और बीजेपी के समर्थक हैं। ये बात सामने आ रही है कि चुनाव से चंद घंटों पहले एक पक्ष द्वारा लोगों को शराब बांटी जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आ गए और उन्होंने जमकर एक दूसरे के साथ मारपीट की।

देखिए VIDEO...
हालांकि ये वीडियो किसने बनाई है ये अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल अधिकारी भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। बता दें कि सरधना विधानसभा सीट से सपा के अतुल प्रधान और बीजेपी के संगीत सोम मैदान में हैं। इस वीडियो में मारपीट होने से पहले सपा के अतुल प्रधान भी कार पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications