नशे में धुत मौसेरे भाई ने की बहन से गंदी हरकत तो सगे भाई ने दी खौफनाक सजा
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी भाई ने अपनी ही ममेरी बहन के साथ बदसलूकी की तो आरोपी के छोटे भाई ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के अक्खेपुर गांव का है, जहां छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर करते हुए घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को हिरासत में लेकर उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

एसपी देहात ने बताया कि इंचौली के अक्खेपुर गांव निवासी राजवीर सिंह के घर ममेरी बहन आई हुई थी। देर रात घर के सभी लोग सो रहे थे। राजवीर का बड़ा बेटा सोनू नशे की हालत में युवती के कमरे में पहुंचा और उससे बदसलूकी का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर घर के सभी लोग जाग गए। इस पर मृतक सोनू के छोटे भाई मोनू ने ममेरी बहन को सोनू से जबरन छुड़ाया। ममेरी बहन के साथ हुई बदसलूकी से गुस्साए छोटे भाई मोनू ने तमंचे से गोली मारकर सोनू की हत्या कर दी। वहीं, एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी मोनू को पकड़ लिया है और कत्ल में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications